• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

RSKMP Board 5th, 8th Result Released: ऐसे चेक करें RSKMP 5वीं-8वीं परीक्षाओं के परिणाम

RSKMP Class 5th 8th Result 2024: राज्य शिक्षा केंद्र मध्य प्रदेश (आरएसकेएमपी) RSKMP ने कक्षा 5वीं और 8वीं के लिए आधिकारिक एमपी बोर्ड परिणाम 2024 मंगलव...और पढ़ें

By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Mon, 22 Apr 2024 01:28:52 PM (IST)Updated Date: Tue, 23 Apr 2024 12:18:07 PM (IST)
RSKMP Board 5th, 8th Result Released: ऐसे चेक करें RSKMP 5वीं-8वीं परीक्षाओं के परिणाम
MP Board 5th 8th Result 2024: उम्मीदवार अपने रोल नंबर और अन्य लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके अपना एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं परिणाम 2024 देख सकते हैं।

HighLights

  1. RSKMP ने कक्षा 5वीं और 8वीं के लिए आधिकारिक एमपी बोर्ड परिणाम जारी किए।
  2. छात्र ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट - rskmp.in पर जा सकते हैं।
  3. विद्यार्थी 12:30 के बाद इस वेबसाइट पर जाकर अपना परीक्षा परिणा में देख सकते हैं।

RSK MP Board 5th 8th 2024 OUT : राज्‍य शिक्षा केंद्र ने आज कक्षा 5वीं और 8वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम 2024 की घोषणा कर दी है। ये परिणाम आधिकारिक वेबसाइट - rskmp.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे। छात्रों को परिणाम तक पहुंचने के लिए अपना रोल नंबर और अन्य लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना आवश्यक है। पांचवी और आठवीं का रिजल्ट जारी हुआ। इसमें पांचवी का 90.97 प्रतिशत और 8वीं का 87.71 प्रतिशत रहा। पांचवी मैं बालिका और आठवीं में बालिकाओं ने बाजी मारी है। पांचवी में 92.41 प्रतिशत बालिका और 89.62 प्रतिशत बालक पास हुए हैं। वहीं आठवीं कक्षा में 89.56 प्रतिशत बालिका और 85.94 प्रतिशत बालक पास हुए हैं।

राज्य शिक्षा केंद्र मध्य प्रदेश (आरएसकेएमपी) RSKMP ने कक्षा 5वीं और 8वीं के लिए आधिकारिक एमपी बोर्ड परिणाम 2024 मंगलवार 23 अप्रैल को जारी किए। छात्र परिणाम की जांच करने और ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट - rskmp.in पर जा सकते हैं। विद्यार्थी 12:30 के बाद इस वेबसाइट पर जाकर अपना परीक्षा परिणा में देख सकते हैं।


विद्यार्थी अपना रोल नंबर और अन्य लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके अपना एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं परिणाम 2024 देख सकते हैं। एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं परीक्षा 2024 6 मार्च से 14 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थी। पिछले साल, एमपी बोर्ड 5वीं परीक्षा में 8.65 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए थे और एमपी 8वीं परीक्षा 2023 में 7.70 लाख छात्र उपस्थित हुए थे।

एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं परिणाम 2024 ऐसे चेक करें (RSK MP Board 8th5th Result 2024)

स्‍टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट - rskmp.in पर जाएं

स्‍टेप 2: स्क्रीन पर प्रदर्शित 'एमपी बोर्ड रिजल्ट 2024 5वीं या 8वीं' लिंक पर क्लिक करें

स्‍टेप 3: लॉगिन पेज पर रोल नंबर और आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें

स्‍टेप 4: भविष्य के संदर्भ के लिए ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करें