MP Board Exam 2023 : भोपाल(नवदुनिया प्रतिनिधि)। माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं एक मार्च से शुरू हो रही हैं। इस साल 18 लाख 22 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। इस बार पिछले साल के मुकाबले 94 हजार 422 अधिक विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं।
इस बार प्रदेश भर में 3852 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें से 3099 सरकारी व 753 निजी स्कूलों में हैं। इस बार 618 संवेदनशील व अति संवेदनशील परीक्षा केंद्र हैं। इनमें से 324 अति संवेदनशील और 294 संवेदनशील केंद्र हैं। इन केंद्रों पर सीसीटीवी लगाए जाएंगे और मंडल मुख्यालय से निगरानी होगी।
बड़े शहरों में निजी स्कूलों में अधिक बनाए गए परीक्षा केंद्र
बड़े शहरों में सरकारी के बदले निजी स्कूलों में अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें भोपाल के 103 परीक्षा केंद्रों में से 50 सरकारी व 53 निजी स्कूल, इंदौर के 149 में से 64 सरकारी और 85 निजी स्कूल चुना गया है। जबलपुर के 101 में से 61 सरकारी व 40 निजी स्कूल और ग्वालियर में 92 में से 36 सरकारी और 56 निजी स्कूलों में केंद्र बनाया गया है।
एक नजर में
इस साल विद्यार्थियों की संख्या-18 लाख 22 हजार
परीक्षा केंद्रों की संख्या-3852
सरकारी स्कूलों में केंद्र-3099
निजी स्कूलों में केंद्र-753
अति संवदेनशील केंद्र-324
संवेदनशल केंद्र -294
विद्यार्थियों की संख्या
2022-2023-18 लाख 22 हजार
2021-2022-17 लाख 27 हजार 57
10वीं कक्षा
2022-2023-9 लाख 65 हजार
2021-2022-10लाख 29 हजार 698
12वीं कक्षा
2022-2023-8 लाख 57 हजार
2021-2022-6 लाख 97 हजार 880
इन जिलों में परीक्षा केंद्र अधिक बनाए गए
जिला केंद्रों की संख्या सरकारी स्कूल निजी स्कूल
इंदौर- 149 -64 85
छिंदवाड़ा- 156 -147 -9
सागर- 138 -126 -12
बालाघाट- 132 -126 -6
बैतूल- 131 -121 -10
देवास- 104 -83 -21
भोपाल- 103 -50 -53
धार- 102 -100 -2
जबलपुर- 101 -61 -40
मंडला- 95 -89 -6
इन जिलों में सरकारी स्कूलों की संख्या अधिक परीक्षा केंद्र
जिला कुल केंद्र सरकारी स्कूल निजी स्कूल
भिंड- 57 -53 -4
पन्ना- 48 -43 -5
सिंगरौली- 42 -41 -1
मंदसौर- 70 -66 -4
अनूपपुर- 58 -56 -2
सीधी- 62 -60 -2
बड़वानी- 60 -58 -2
झाबुआ- 52 -50 -2
डिंडौरी- 74 -71 -3
अलिराजपुर- 32 -31 -1
इन जिलों में सबसे अधिक संवेदनशील व अतिसंवेदनशील केंद्र
जिला कुल केंद्र संवेदनशील अतिसंवेदनशील
मुरैना- 59 -48 -11
ग्वालियर- 47 -41 -6
भिंड- 46 -33 -11
इंदौर- 25 -24 -1
सतना- 28 -17 -11
देवास- 23 -13 -5
सिवनी- 20 -12 -8
भोपाल- 17 -6 -10
राजगढ़- 17 -11 -6
उज्जैन- 18 -1 -17
इनका कहना है
मध्य प्रदेश के 3852 केंद्रों में से 618 संवदेनशील और अति संवेदनशील केंद्र तय किए गए हैं।इन केंद्रों पर सीसीटीवी लगाए गए हैं और मंडल मुख्यालय से निगरानी की जाएगी।
बलवंत वर्मा, परीक्षा नियंत्रक, माशिमं