• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Board Exam 2024: इस बार सख्त रहेंगे नियम, 10वीं-12वीं की परीक्षा पांच फरवरी से शुरू, केंद्रों पर एक घंटा पहले पहुंचना अनिवार्य

8.40 के बाद किसी भी परीक्षार्थी को कक्ष में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही प्रश्न पत्र चार सेट में आएंगे। नकल रोकने और प्रश्नपत्रों को बहुप्रसारित होन...और पढ़ें

By Paras PandeyEdited By: Paras Pandey
Publish Date: Sat, 03 Feb 2024 10:56:54 PM (IST)Updated Date: Sat, 03 Feb 2024 10:59:57 PM (IST)
MP Board Exam 2024: इस बार सख्त रहेंगे नियम, 10वीं-12वीं की परीक्षा पांच फरवरी से शुरू, केंद्रों पर एक घंटा पहले पहुंचना अनिवार्य
परीक्षा केंद्रों पर एक घंटा पहले पहुंचना अनिवार्य

भोपाल, नईदुनिया प्रतिनिधि। माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिम) की 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं पांच फरवरी से शुरू होने वाली है। इस साल माशिम ने परीक्षा को लेकर कई बदलाव भी किए हैं। इसके अनुसार, परीक्षार्थियों को निधार्रित समय से एक घंटा पहले एवं परीक्षा कक्ष में आधा घंटा पहले उपस्थित होना अनिवार्य है।

यानी सुबह आठ बजे केंद्र और 8.30 बजे तक कक्षा में पहुंचना होगा, ताकि परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश से पहले जांच किया जा सके। परीक्षा का समय सुबह नौ बजे से है।

8.40 के बाद किसी भी परीक्षार्थी को कक्ष में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही प्रश्न पत्र चार सेट में आएंगे। नकल रोकने और प्रश्नपत्रों को बहुप्रसारित होने से बचाने के लिए केंद्रों पर काफी सख्ती बरती जाएगी। परीक्षा केंद्र के बाहर एक लोहे की पेटी रखी जाएगी, जिसमें परीक्षार्थी स्वेच्छा से गाइड, पर्ची आदि डाल सकेंगे।


चार सेट में आएंगे प्रश्न पत्र

प्रश्र पत्र चार सेट में आएंगे। अगल-बगल के विद्यार्थी को अल्टरनेट सेट दिया जाएगा। इसके साथ ही 10वीं और 12वीं के प्रश्न पत्रों को अलग-अलग रंग के लिफाफों में रखा जाएगा। 10वीं के लिए नीला और 12वीं के प्रश्न पत्रों के लिए गहरा हरा रंग रहेगा, ताकि आपस में बदल नहीं सके।

परीक्षा समाप्त होने से पहले जाने पर नहीं मिलेगा प्रश्न पत्र

इस बार परीक्षार्थी परीक्षा शुरू होने के दो घंटे बाद ही बाहर जा पाएंगे। अगर वे पहले जाना चाहेंगे तो बिना प्रश्न पत्र के ही बाहर जाना होगा। ऐसा इसलिए किया गया है, क्योंकि कई बार परीक्षार्थी प्रश्न पत्र के साथ जल्दी बाहर आकर उसे इंटरनेट मीडिया के माध्यम से बहुप्रसारित कर देते हैं, जिससे नकल होने की आशंका बढ़ जाती है।

सप्लीमेंट्री कापी नहीं मिलेगी

परीक्षार्थियों को इस बार ओएमआर सीट दी जाएगी। मप्र बोर्ड परीक्षा में यह पहली बार किया जा रहा है कि परीक्षार्थियों को सप्लीमेंट्री कापी नहीं दी जाएगी। परीक्षार्थियों को इस बार दो प्रकार की उत्तर पुस्तिकाएं दी जाएंगी। वोकेशनल और संस्कृत के पेपर के लिए 20 पेज की उत्तरपुस्तिका दी जाएगी, वहीं गणित के लिए यह 32 पेज की होगी।

मंडल में कंट्रोल रूम

मंडल में एक कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। यहां पर हर जिले का प्रभारी बनाया जाएगा। सभी प्रभारी अपने-अपने जिले की निगरानी करेंगे। इस बार परीक्षा केंद्रों की किसी भी तरह की सूचना मंडल को जल्द मिलेगी।

प्रदेश भर का आंकड़ा

कुल विद्यार्थी- 17 लाख सात हजार

10वीं में कुल विद्यार्थी- 9.93 लाख

12वीं में कुल विद्यार्थी- 7.14 लाख

बोर्ड परीक्षा की पूरी तैयारी कर ली गई है। इस बार एप के माध्यम से परीक्षा की निगरानी की जाएगी।