• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एमपी में आठवीं बोर्ड का मैथ्स का पेपर वायरल... परीक्षा कैंसल होगी या नहीं जल्द होगा फैसला

मध्य प्रदेश बोर्ड की आठवीं कक्षा (MP Board 8th Exam) की गणित परीक्षा का प्रश्नपत्र वायरल होने की घटना सामने आई है। यह घटना सागर, डिंडौरी, ग्वालियर और ...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Wed, 26 Feb 2025 08:17:11 AM (IST)Updated Date: Wed, 26 Feb 2025 08:21:47 AM (IST)
एमपी में आठवीं बोर्ड का मैथ्स का पेपर वायरल... परीक्षा कैंसल होगी या नहीं जल्द होगा फैसला
एमपी में 8वीं बोर्ड परीक्षा का पेपर वायरल होने से मचा हड़कंप। प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. आठवीं कक्षा की गणित परीक्षा का प्रश्नपत्र वायरल होने की घटना हुई।
  2. परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र वितरण करने की प्रक्रिया को 15 मिनट रोका गया।
  3. यह परीक्षा निरस्त होगी या नहीं, इस संबंध में जल्द निर्णय लिया जाएगा।

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल(MP Board 8th Exam)। मप्र बोर्ड की पांचवीं व आठवीं का मंगलवार को गणित का पेपर हुआ। दोपहर दो बजे से परीक्षा शुरू होनी थी, लेकिन इससे महज एक घंटा पहले सागर, डिंडौरी, ग्वालियर और भोपाल जिले में प्रश्नपत्र वायरल होने की बात सामने आ गई।

इसके बाद परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र वितरण करने की प्रक्रिया को रोक दिया गया। बाद में बताया गया कि आठवीं का गणित का प्रश्नपत्र वायरल हुआ है। इस पर अधिकारियों ने प्रश्नपत्रों का मिलान किया। इस प्रक्रिया में परीक्षा अपने तय समय से 15 मिनट की देरी से शुरू हुई।


naidunia_image

वहीं, कुछ ग्रामीण क्षेत्रों के केंद्रों पर गणित के वस्तुनिष्ठ प्रश्नों को ब्लैक बोर्ड पर हल कराने का मामला भी सामने आया। बता दें कि प्रदेश भर से करीब 25 लाख विद्यार्थी शामिल हुए। भोपाल जिले से 246 केंद्रों पर करीब 68 हजार विद्यार्थी शामिल हुए।

पुराने भोपाल के केंद्रों पर देर से पहुंचा प्रश्नपत्र

इस गफलत के बीच पुराने भोपाल के कुछ केंद्रों पर परीक्षा शुरू होने से पहले ही जनशिक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र वितरण करने पर रोक लगा दी गई। 15 मिनट की देरी से विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र वितरित किया गया। हालांकि जिला परियोजना समन्वयक ओपी शर्मा का कहना है कि गणित का प्रश्नपत्र वायरल नहीं हुआ है। शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न हुई है।

naidunia_image

परीक्षा कैंसल होगी या नहीं, इस पर होगा निर्णय

कुछ जिलों से आठवीं के गणित का प्रश्नपत्र के वायरल होने की बात सामने आई है। जांच करने के बाद परीक्षा निरस्त होगी या नहीं, इस संबंध निर्णय जाएगा। - हरजिंदर सिंह, संचालक, राज्य शिक्षा केंद्र