• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Board Result: 10वीं-12वीं की आंसरशीट का औसत मूल्यांकन करने पर होगी कार्रवाई

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए मूल्यांकन कार्य शुरू कर दिया है। इसमें 17 लाख विद्यार्थियों की 90 लाख उत्तरपुस...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sun, 16 Mar 2025 08:57:09 AM (IST)Updated Date: Sun, 16 Mar 2025 12:45:26 PM (IST)
MP Board Result: 10वीं-12वीं की आंसरशीट का औसत मूल्यांकन करने पर होगी कार्रवाई
भोपाल स्थित एमपी बोर्ड का ऑफिस। फाइल फोटो

HighLights

  1. मूल्यांकनकर्ताओं को प्रशिक्षण भी दिया गया, तीन स्तरों पर होगा मूल्यांकन।
  2. औसत मूल्यांकन पर होगी सख्त कार्रवाई, ऑनलाइन अंक प्रविष्टि अनिवार्य।
  3. 40 हजार शिक्षकों की ड्यूटी लगाई, 90 लाख कॉपियों का होगा मूल्यांकन।

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल(MP Board Result)। माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की ओर से 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए मूल्यांकन कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इस बार मूल्यांकनकर्ताओं को भी प्रशिक्षण दिया गया है। अब तीन स्तरों पर मूल्यांकन होगा। इसमें मुख्य परीक्षक, उप मुख्य परीक्षक और परीक्षक शामिल हैं। इस संबंध में भी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

अगर किसी विद्यार्थी ने एक ही प्रश्न के उत्तर को कई बार लिखा है, तो परीक्षक अपने विवेक से एक ही उत्तर का मूल्यांकन करेंगे और एक ही उत्तर के अंक गणना में लिए जाएंगे। साथ ही परीक्षक के उत्तरपुस्तिका जांचने के बाद उप मुख्य परीक्षक पुन: परीक्षण करेंगे कि कहीं कोई त्रुटि तो नहीं है।


तत्काल कार्रवाई की जाएगी

साथ ही अगर मूल्यांकनकर्ता द्वारा औसत मूल्यांकन किया गया होगा, तो उस पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जाएगी। साथ ही परीक्षक द्वारा ऑनलाइन भरे गए अंकों की जांच भी की जाएगी।

naidunia_image

अगर अंक भरने में गलती मिलेगी तो परीक्षक और उप मुख्य परीक्षक दोनों पर कार्रवाई होगी। बता दें कि प्रदेश के करीब 17 लाख विद्यार्थियों की 90 लाख कॉपियों के मूल्यांकन के लिए 40 हजार शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। दूसरे चरण का मूल्यांकन 21 मार्च से शुरू होगा।

मूल्यांकन के बाद अंक ऑनलाइन प्रविष्ट किए जाएंगे

निर्देशित किया गया है कि एक शिक्षक को एक दिन में न्यूनतम 30 और अधिकतम 45 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन करना होगा। साथ ही उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के बाद ऑनलाइन अंक प्रविष्टि की जाएगी।

संबंधित शिक्षक द्वारा अंकों की प्रविष्टि करने के बाद इच्छुक होने पर 15 उत्तरपुस्तिकाएं और प्रदान की जा सकती हैं। बिना बारकोड लगे उत्तरपुस्तिकाओं को मंडल कार्यालय भेजना होगा।

naidunia_image

उत्तरपुस्तिकाओं की संख्या कम ज्यादा होने पर जानकारी देनी होगी

प्रत्येक बंडल में केंद्राध्यक्ष द्वारा भेजी गई उत्तरपुस्तिकाओं के साथ प्रमाणीकरण या पंचनामा का प्रारूप शामिल करना होगा। शिक्षकों को उत्तरपुस्तिकाएं वितरित करने से पहले उप मुख्य परीक्षकों को भौतिक सत्यापन करना अनिवार्य है। उत्तरपुस्तिकाओं की संख्या कम-ज्यादा होने पर मंडल मुख्यालय को जानकारी देनी होगी

होली की वजह से धीमा हुआ मूल्यांकन

मूल्यांकन कार्य सुचारु रूप से संचालित हो रहा है। अभी होली त्योहार के कारण मूल्यांकन कार्य गति कुछ धीमी है। - एनके अहिरवार, जिला शिक्षा अधिकारी, भोपाल