• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MPBSE Exam: इस बार अलग होगा 10वीं और 12वीं परीक्षा का पैटर्न, MP Board ने जारी किया सैंपल पेपर

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए सैंपल पेपर वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। विद्यार्थी इनके जरिए जान सकते हैं कि पेपर...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sun, 08 Dec 2024 06:34:00 AM (IST)Updated Date: Sun, 08 Dec 2024 12:31:07 PM (IST)
MPBSE Exam: इस बार अलग होगा 10वीं और 12वीं परीक्षा का पैटर्न, MP Board ने जारी किया सैंपल पेपर
एमपी बोर्ड ने वेबसाइट पर जारी किए ये सैंपल पेपर।

HighLights

  1. परीक्षा इस बार फरवरी के आखिरी हफ्ते से शुरू होगी।
  2. नान प्रैक्टिकल वाले विषयों का पेपर 80 अंक का होगा।
  3. रिजल्ट सुधारने के लिए स्कूलों में लग रही एक्स्ट्रा क्लास।

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल(MP Board Exam Sample Papers )। माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा 25 फरवरी से शुरू होंगी। विद्यार्थियों को तैयारी करने के लिए करीब ढाई माह का समय शेष है। मंडल ने विद्यार्थियों को बदले पैटर्न पर परीक्षा की तैयारी कराने के लिए सैंपल पेपर वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं।

इसमें प्रत्येक विषय के प्रश्नों का पैटर्न और अंकयोजना को अपलोड किया है। 10वीं का प्रश्नपत्र 75 अंक का और आंतरिक मूल्यांकन 25 अंक का होगा। वहीं 12वीं का प्रैक्टिकल वाले विषयों का पेपर 70 अंक का और 20 अंक का आंतरिक मूल्यांकन होगा।


नान प्रैक्टिकल वाले विषयों का पेपर 80 अंक का होगा। इस बार दो अंक के छोटे-छोटे प्रश्र ज्यादा हल करने होंगे। वस्तुनिष्ट प्रश्न 30 अंक के होंगे और इस बार दीर्घउत्तरीय प्रश्नों की संख्या कम होंगी। स्कूलों में सैंपल पेपर से तैयारी कराने के निर्देश दिए गए हैं।

naidunia_image

साथ ही छमाही परीक्षा के बाद भी कक्षा लगाकर तैयारी कराई जाएगी। दरअसल एमपी बोर्ड जुलाई में सभी विषयों के चैप्टरों का समूह बनाकर अंक योजना जारी कर चुका है।

विषय के समूह बनाकर जारी किए गए है अंक

माशिमं की 10वीं व 12वीं परीक्षा में पिछले साल तक विषयवार चैप्टरों के अनुसार अंक योजना निर्धारित की थी। इसमें बताया गया था कि किस विषय का कौन सा चैप्टर से कितने अंक के प्रश्र प्रश्नपत्र में आएंगे, लेकिन इस बार इसमें बदलाव किया गया है। वर्ष 2024-25 की परीक्षा में विषय में चैप्टरों का समूह बनाया गया है।

छुट्टी के दिन भी लग रही है कक्षाएं

भोपाल के कई स्कूलों में रविवार और त्योहार के दिन भी अतिरिक्त कक्षाएं लगाईं जा रही हैं। सीएम राइज स्कूलों में कमजोर विद्यार्थियों को चयनित कर उनकी जिम्मेदारी शिक्षकों को अलग से दी गई है। सीएम राइज स्कूल रशीदिया के प्राचार्य केडी श्रीवास्तव ने बताया कि 10वीं व 12वीं में कमजोर विद्यार्थियों को चयनित किया गया है। उनकी विशेष तैयारी कराई जा रही है।

naidunia_image

12वीं में नान प्रैक्टिकल विषय

प्रश्नपत्र - 80 अंक

आंतरिक मूल्यांकन - 20 अंक

इस तरह का होगा प्रश्नों का पैटर्न

  • वस्तुनिष्ठ प्रश्न - 32 अंक
  • 10 प्रश्र - दो अंक(शब्द संख्या) -30 शब्द - 20 अंक
  • चार प्रश्र - तीन अंक (शब्द संख्या) - 75 शब्द - 12 अंक
  • चार प्रश्र - चार अंक(शब्द संख्या) -120 शब्द - 16 अंक
  • प्रैक्टिकल वाले विषय के प्रश्नपत्र-70 अंक
  • प्रैक्टिकल - 30 अंक

10वीं का प्रत्येक विषय का प्रश्नपत्र - 75 अंक

आंतरिक मूल्यांकन - 25 अंक

इस तरह का होगा प्रश्नपत्रों का पैटर्न

  • वस्तुनिष्ट प्रश्न - छह
  • रिक्त स्थानों की पूर्ति - छह अंक
  • सही गलत प्रश्न - छह अंक
  • सही जोड़ी बनाओ - छह अंक
  • एक वाक्य में उत्तर - छह अंक
  • 12 प्रश्र - दो अंक(शब्द संख्या 30 शब्द) - 24 अंक
  • तीन प्रश्न - तीन अंक(शब्द संख्या 75 शब्द)- नौ अंक
  • तीन प्रश्न - चार अंक (शब्द संख्या 120 शब्द) - 12 अंक