• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Board Result 2024: 10th 12th के रिजल्ट अप्रैल के तीसरे सप्ताह में mpbse.nic.in पर होंगे जारी

MPBSE Board Result 2024: मप्र बोर्ड 10वीं व 12वीं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पांच अप्रैल को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया गया। करीब 10 दिन रिजल्ट बनाने में लगेंगे।20 से 25 अप्रैल के बीच 10वीं व 12वीं का परिणाम घोषित किए जाने की संभावना है ।

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Sun, 07 Apr 2024 05:56:23 PM (IST)Updated Date: Tue, 09 Apr 2024 03:07:23 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
MP Board Result 2024: 10th 12th के रिजल्ट अप्रैल के तीसरे सप्ताह में mpbse.nic.in पर होंगे जारी
मप्र बोर्ड 2024: अप्रैल के तीसरे सप्ताह में जारी होगा परिणाम

HighLights

  1. 10वीं व 12वीं का मूल्यांकन कार्य 98 प्रतिशत पूराो
  2. अप्रैल के तीसरे सप्ताह में जारी होगा परिणाम
  3. प्रदेश के 17 लाख विद्यार्थियों की उत्तरपुस्तिकाओं मूल्यांकन

भोपाल(नवदुनिया प्रतिनिधि)। MP Board Result Class 10th 12th 2024: मप्र बोर्ड 10वीं व 12वीं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन 98 प्रतिशत पूरा हो चुका है। अब भी दो प्रतिशत मूल्यांकन कार्य बाकी है।माध्यमिक शिक्षा मंडल(माशिमं) ने पांच अप्रैल तक मूल्यांकन कार्य करने के निर्देश दिए थे, लेकिन कुछ जिलों में शिक्षकों की ड्यूटी चुनाव कार्य में लगाए जाने के कारण मूल्यांकन की गति धीमी है। अब 10 अप्रैल तक मूल्यांकन कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं,ताकि समय से परिणाम घोषित किया जा सके।

मूल्यांकन कार्य 22 फरवरी से जारी है।अधिकारियों का कहना है कि नौवीं व 11वीं की वार्षिक और 5वीं व 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं की कापियों के मूल्यांकन के कारण कार्य प्रभावित हुआ है। भोपाल सहित मुरैना सहित एक-दो जिले में जिला शिक्षा अधिकारी (डीइओ) ने समन्वयक केंद्र का निरीक्षण कर मूल्यांकन से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों को नोटिस जारी किया है। बता दें, कि प्रदेश के 17 लाख विद्यार्थियों की एक करोड़ 10 लाख उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य चल रहा है।


रिजल्ट तैयार करने में लगेंगे 10 दिन

अभी तक मूल्यांकन कार्य धीमी गति से चल रहा था। मूल्यांकन कार्य पांच अप्रैल को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया गया।अब 10 अप्रैल तक पूरा करना है। इसके बाद रिजल्ट बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी। करीब 10 दिन रिजल्ट बनाने में लगेंगे।20 से 25 अप्रैल के बीच 10वीं व 12वीं का परिणाम mpbse.nic.in पर घोषित किए जाने की संभावना है ।

-98 प्रतिशत उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। शिक्षकों की ड्यूटी चुनाव में लगने के कारण रफ्तार धीमी हुई है, लेकिन 10 अप्रैल तक पूरा कर लिया जाएगा और इस माह के तीसरे सप्ताह में परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

केडी त्रिपाठी,सचिव, माशिमं

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।