• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Board Result 2025 Date kab aayega: 10वीं व 12वीं के रिजल्ट पर आया अपडेट, इस दिन हो सकता है जारी

MP Board Result 2025 Date at mpbse.nic.in: मध्य प्रदेश बोर्ड (MPBSE) ने 10वीं-12वीं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन निर्धारित समय से पहले पूरा कर लिया...और पढ़ें

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Tue, 29 Apr 2025 03:28:24 PM (IST)Updated Date: Wed, 30 Apr 2025 05:10:21 PM (IST)
MP Board Result 2025 Date kab aayega: 10वीं व 12वीं के रिजल्ट पर आया अपडेट, इस दिन हो सकता है जारी
एपमी बोर्ड रिजल्ट। (फाइल फोटो)

MP Board Result 2025 Date kab aayega: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE Result 2025) की बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। अब स्‍टूडेंट्स को परीक्षा परिणाम का इंतजार है। यह बताया जा रहा है कि मई के पहले सप्‍ताह में यह परिणाम घोषित किया जा सकता है। बता दें कि इस बार मूल्यांकन केंद्र मालव कन्या उमावि में 10वीं और 12वीं की कुल 3 लाख 4 हजार 511 कॉपियां जांच के लिए अन्य जिलों से आई थीं।

MP Board 10th Result 2025 : 84 हजार कॉपियां जांची जा चुकी हैं

शुक्रवार तक 2 लाख 84 हजार एक कॉपियां जांची जा चुकी हैं। इस बार मूल्यांकन कार्य 25 अप्रैल तक पूरा किया जाना था, जिसे चार दिन पहले ही पूरा कर लिया गया है। इस बार परीक्षा मूल्यांकन कार्य 13 मार्च से शुरू हुआ था।


5वीं-8वीं के पुनर्गणना के संशोधित अंक पोर्टल पर जल्द करें जारी

  • प्रदेश में 5वीं और 8वीं वार्षिक मुख्य परीक्षा सत्र 2024-25 की उत्तर पुस्तिकाओं की पुनर्गणना प्रक्रिया के लिए 21 अप्रैल तक आवेदन किए गए। अब मूल्यांकन केंद्र के अधिकारियों को सभी आवेदनों की पुनर्गणना के बाद संशोधित प्राप्तांकों की एंट्री पोर्टल पर सोमवार तक अपलोड करना था।
  • राज्य शिक्षा केंद्र ने फिर से निर्देश जारी किए हैं, अगर संशोधित प्राप्तांकों की एंट्री पोर्टल पर अपलोड नहीं की तो मूल्यांकन अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निर्देश के अनुसार 5वीं और 8वीं के परीक्षा परिणाम की घोषणा के बाद तीन अप्रैल से परीक्षा पोर्टल पर पुनर्गणना की सुविधा लाइव की जा चुकी है।

  • पुनर्गणना के लिए विद्यालय के माध्यम से विद्यार्थियों के पुनर्गणना के आवेदन पोर्टल पर पंजीकृत किए जा रहे हैं। विद्यालयों से कहा गया है कि पोर्टल पर लाग इन कर पुनर्गणना विंडो को ओपन कर 5वीं और 8वीं का चयन किया जा सकता है।
  • सीएम ने दिए अधिकारियों को निर्देश

    अधिकारियों ने बताया कि उत्तरपुस्तिकाओं को जांचने का काम पूरा हो गया है। सभी जिलों में समन्वयक केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने विभाग के अधिकारियों को परीक्षा परिणाम मई के पहले सप्ताह में जारी करने के निर्देश दिए हैं।