MPBSE MP Board Result 2025: 10 बजे मुख्यमंत्री करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, तत्काल एक्टिव हो जाएंगे रिजल्ट लिंक
MPBSE MP Board 10th 12th Result 2025 Date Time Out At mpbse.nic.in: मंगलवार की सुबह 10 बजे एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री दसवीं बारहवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी करेंगे। केडी त्रिपाठी, सचिव, माशिमं, भोपाल का कहना है कि परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। तैयारी पूरी हो चुकी है।
Publish Date: Mon, 05 May 2025 07:34:11 PM (IST)
Updated Date: Tue, 06 May 2025 07:13:51 AM (IST)
Mp Board Result 2025: एमपी बोर्ड परीक्षा रिजल्ट का इंतजार खत्म।HighLights
- एक ही दिन दोनों कक्षाओं 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आएगा।
- माशिमं की वेबसाइट पर यह परीक्षा परिणाम उपलब्ध रहेगा।
- सीएम मोहन यादव सुबह 10 बजे इस परिणाम को जारी करेंगे।
MP Board Results 2025: मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम के इंतजार की घडि़यां समाप्त होने को हैं। परिणाम का दिन व समय तय हो गया है। 6 मई, मंगलवार सुबह 10 बजे यह जारी किया जाएगा। स्वयं मुख्यमंत्री मोहन यादव इसे जारी करेंगे।
MPBSE MP Board 10th 12th Result 2025 Date Time: माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम मंगलवार को घोषित किया जाएगा। इस साल 10वीं व 12वीं में करीब 17 लाख विद्यार्थी शामिल हुए हैं। बता दें, कि पिछले साल 24 अप्रैल को दोनों कक्षाओं का परिणाम जारी किया गया था। पिछले साल के परिणाम में 10वीं का 58.10 फीसद तो 12वीं का 64.49 प्रतिशत रहा था।
ताजा अपडेट जानने के लिए यहां क्लिक करें
यहां उपलब्ध होंगे परिणाम Mp Board Result 2025
परीक्षा परिणाम www.mpresults.nic.in, https://mpbse.mponline.gov.in, www.mpbse.nic.in, www.jagranjosh.com, https://www.fastresult.in,https://www.digilocker.gov.in/web/dashboard/issuers पर उपलब्ध होंगे।
इन तरीकों से चेक करें रिजल्ट
- इसके अलावा मोबाइल एप पर परिणाम जानने के लिए गूगल स्टोर पर पर एमपीबीएसई या एमपी मोबाइल एप डाउनलोड करें।
- नो योर रिजल्ट का चयन करने के बाद अपना रौल नंबर और आवेदन क्रमांक प्रविष्ट कर परीक्षा परिणाम जान सकेंगे।
![naidunia_image]()
एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 - जानें कब आएगा MPBSE 12th का रिजल्ट
- मुख्यमंत्री मोहन यादव 6 मई 2025 को सुबह 10 बजे प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी एवं विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (डी.पी.एस.ई.) मुख्य परीक्षा 2025 के परीक्षा परिणाम मुख्यमंत्री निवास (समत्व भवन) में घोषित करेंगे।
- मण्डल द्वारा विभिन्न पोर्टल के माध्यम से परीक्षा परिणाम ज्ञात करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। निम्न वेबसाइट पर परिणाम परीक्षा उपलब्ध रहेंगे।
- सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री आवास स्थित समत्व कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री दसवीं बारहवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी करेंगे।
![naidunia_image]()
एक नजर परीक्षा पर Mp Board Result 2025
- बता दें कि इस वर्ष मप्र बोर्ड 10वीं व 12वीं दोनों कक्षाओं में करीब 17 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे।
- अधिकारियों ने बताया कि अंक प्रविष्टि का कार्य तेजी से चला।
- अब उन जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया था।
- कहा गया था कि कि दो-तीन दिन तक अंक प्रविष्टि का कार्य पूरा करें।
- इस बार भी दोनों कक्षाओं का परिणाम एक ही दिन जारी किया जाएगा।
- मप्र बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा का परिणाम 10 मई से पहले जारी होगा।