• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Board Exam: एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं की अब दो परीक्षाएं होंगी, दूसरी में शामिल हो सकेंगे फेल विद्यार्थी

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए बड़ा निर्णय लिया है। अब दो मुख्य परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी, जिसमें दूसरी प...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 10 Feb 2025 07:40:27 AM (IST)Updated Date: Mon, 10 Feb 2025 11:05:51 AM (IST)
MP Board Exam: एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं की अब दो परीक्षाएं होंगी, दूसरी में शामिल हो सकेंगे फेल विद्यार्थी
मध्य प्रदेश बोर्ड अब नहीं लेगा पूरक परीक्षा। भोपाल स्थित बोर्ड कार्यालय की तस्वीर।

HighLights

  1. पहली परीक्षा 24 फरवरी से आयोजित होगी, दूसरी परीक्षा जुलाई में।
  2. दोनों परीक्षाओं में अच्छे नंबरों के आधार पर बनेगी मुख्य अंकसूची।
  3. फेल विद्यार्थी द्वितीय अवसर की मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल (MP Board Exam)। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा को लेकर बड़ा निर्णय किया है। दोनों परीक्षाओं में अब पूरक का प्रविधान खत्म किया जा रहा है। अब दो मुख्य परीक्षाएं होंगी। दूसरी फेल होने वाले विद्यार्थियों के लिए होगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत यह निर्णय लागू किया गया है। इसके आधार पर वार्षिक परीक्षा का परिणाम तैयार किया जाएगा।

निर्णय शिक्षा सत्र 2024-25 की परीक्षा से लागू होगा। मंडल की साधारण सभा की बैठक में निर्णय लिया गया है और शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। जल्द ही इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा। मध्य प्रदेश बोर्ड की पहली परीक्षा 24 फरवरी से आयोजित होने वाली है। मुख्य परीक्षा के परिणाम के बाद जुलाई में द्वितीय अवसर की मुख्य परीक्षा आयोजित होगी।


पूरक परीक्षा के स्थान पर आयोजित होगी दूसरी परीक्षा

naidunia_image

यह पूरक परीक्षा के स्थान पर आयोजित की जाएगी। दोनों परीक्षाओं में विषयों के अच्छे नंबरों के आधार पर विद्यार्थियों की मुख्य अंकसूची तैयार की जाएगी। बता दें, दो मुख्य परीक्षाओं का माडल गुजरात व छत्तीसगढ़ में पिछले वर्ष से लागू हो चुका है। हर साल 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा में करीब 18 लाख विद्यार्थी शामिल होते हैं।

एक विषय में फेल होने पर पूरक परीक्षा की होती थी पात्रता

द्वितीय अवसर की मुख्य परीक्षा में पूरक की पात्रता वाले या कई विषयों में फेल विद्यार्थी शामिल होंगे। यह परीक्षा जुलाई में आयोजित होगी। अभी तक एक विषय में फेल होने पर विद्यार्थी पूरक परीक्षा में शामिल होते थे।

वहीं फेल विद्यार्थी राज्य ओपन बोर्ड द्वारा आयोजित 'रुक जाना नहीं' योजना के तहत परीक्षा में शामिल होते थे। अब एक या अधिक विषय में फेल विद्यार्थी द्वितीय अवसर की मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। पिछले साल 10वीं व 12वीं में करीब 2.20 लाख विद्यार्थियों को पूरक मिली थी। वहीं 5.60 लाख विद्यार्थी फेल हुए थे।

naidunia_image

ऐसा होगा दो परीक्षाओं का नया मॉडल

कोई भी विद्यार्थी 10वीं या 12वीं की परीक्षा में एक या दो विषय में फेल हुआ या कम नंबर आए तो वह जुलाई में आयोजित द्वितीय अवसर की मुख्य परीक्षा में एक या दो विषय की परीक्षा दे सकता है। चाहे तो वह सभी विषयों की परीक्षा भी दे सकता है। उसके अच्छे अंकों के आधार पर परिणाम तैयार किया जाएगा।

श्रेष्ठ परिणाम के आधार पर बनेगा रिजल्ट

मप्र बोर्ड की 10वीं व 12वीं में दो मुख्य परीक्षा कराने का प्रस्ताव है। द्वितीय अवसर की परीक्षा पूरक के समय कराई जाएगी। इससे दोनों परीक्षाओं में विद्यार्थियों का जो विभिन्न विषयों का श्रेष्ठ परिणाम होगा, उसके आधार पर रिजल्ट बनाया जाएगा। - ओएल मंडलोई, उपसचिव,स्कूल शिक्षा विभाग