
टीम नईदुनिया। मध्य प्रदेश की प्रमुख खबरों की चर्चा देशभर में होती है। अभी भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला का देवास टेकरी वाला कांड चर्चा में है। यहां पढ़िए 15 अप्रैल 2025, मंगलवार की मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें।
दिल्ली की महिला अकाउंटेंट से इंदौर के खजराना में मारपीट हुई है। महिला की दोस्ती सोशल मीडिया ऐप टैंगों पर रिची नामक युवक से हुई थी। वास्तव में रिची फैजान उर्फ कबीर है। महिला के साथ मारपीट भी हुई है। महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। बता दें, मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी में पहले भी लव जिहाद के मामले सामने आ चुके हैं।
फोटो: शिक्षा विभाग में फैली अव्यवस्थाओं के खिलाफ आलमपुर संकुल प्राचार्य सुरेश माहौर चप्पलों की माला पहनकर नंगे पांव भिण्ड कलेक्टर से मुलाकात करने के लिए रवाना हुए। इससे पूर्व भी वह दो बार अनशन कर चुके है, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ।

घटनाक्रम भिंड देहात थाना क्षेत्र के कल्याणपुरा गांव का है। चोरों ने घर में चोरी की, तब 63 वर्षीय सुशीला देवी पति हरिदास देपुरिया जाग गईं। उन्होंने विरोध किया तो चोरों ने गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद चोर घर का सारा सामान ले गए। ग्रामीणों की सूचना पर देहात पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

इंदौर में नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को तोड़ा। मामला गोयल एवेन्यू का है। जनसुनवाई में स्थानीय रहवासियों ने यहां किए जा रहे अवैध निर्माण की शिकायत दर्ज करवाई थी। जांच में शिकायत सही पाई गई। अब निगम ने अवैध निर्माण हटाया।