• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Cabinet Meeting: दमोह के सिंग्रामपुर में एमपी कैबिनेट की बैठक, लेंगे कई महत्वपूर्ण फैसले

रानी दुर्गावती की राजधानी सिंग्रामपुर और उसके आसपास के क्षेत्र को पर्यटन एवं औद्योगिक दृष्टि से विकसित किया जाएगा। सरकार की मंशा है कि बड़े शहरों के अ...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Fri, 04 Oct 2024 12:01:42 PM (IST)Updated Date: Fri, 04 Oct 2024 01:50:14 PM (IST)
MP Cabinet Meeting: दमोह के सिंग्रामपुर में एमपी कैबिनेट की बैठक, लेंगे कई महत्वपूर्ण फैसले
सीएम डॉ. मोहन यादव। फाइल फोटो

HighLights

  1. भोपाल के बाहर पहली कैबिनेट बैठक इस वर्ष जनवरी में जबलपुर में हो चुकी है।
  2. दमोह के सिंग्रामपुर में कैबिनेट बैठक के अतिरिक्त लाड़ली बहना सम्मेलन भी होगा।
  3. वीरांगना दुर्गावती के 500वें जन्मशती वर्ष के अवसर पर सिंग्रामपुर में रखी गई बैठक।

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल(MP Cabinet Meeting)। मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार अब ग्रामीण अंचलों में जाकर जनहितकारी निर्णय ले रही है। इसी कड़ी में पांच अक्टूबर को दमोह जिले के सिंग्रामपुर में कैबिनेट बैठक होगी। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के समग्र विकास के लिए राजधानी भोपाल से परे संभागीय और आंचलिक क्षेत्रों में इंडस्ट्री कान्क्लेव के साथ कैबिनेट की बैठकें करने की पहल की है।

राजधानी के बाहर पहली कैबिनेट बैठक इस वर्ष जनवरी में जबलपुर में हो चुकी है। इसी क्रम में अब सिंग्रामपुर में होने जा रही अगली कैबिनेट बैठक को लेकर दमोह जिला प्रशासन ने तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। सिंग्रामपुर में कैबिनेट बैठक के अतिरिक्त लाड़ली बहना सम्मेलन भी होगा। इसमें मुख्यमंत्री प्रदेश की लाड़ली बहना योजना और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की हितग्राही बहनों के खाते में राशि का अंतरण करेंगे।


बहनों से करेंगे संवाद

मुख्यमंत्री बहनों से संवाद भी करेंगे। सिंग्रामपुर और उसके आस-पास स्थित ऐतिहासिक स्थलों का मंत्रि-परिषद के सदस्य भ्रमण भी करेंगे। रानी दुर्गावती के किले का अवलोकन के साथ रानी मंदिर में पूजा-अर्चना और रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रीगण यहां पौधारोपण भी करेंगे।

इस बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि दमोह जिले के सिंग्रामपुर गांव के नजदीक सिंगौरगढ़ का किला है। यह क्षेत्र रानी दुर्गावती की राजधानी के रूप में इतिहास में दर्ज है। वीरांगना दुर्गावती के 500वें जन्मशती वर्ष के अवसर पर उनके सम्मान में सिंग्रामपुर में कैबिनेट बैठक करने का निर्णय लिया गया है।

संभागवार समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री बनने के बाद डॉ. मोहन यादव ने सबसे पहले यह निर्णय लिया था कि प्रदेश में नागरिकों की समस्याओं के निराकरण, सुशासन, विकास कार्यों और जन-कल्याणकारी योजनाओं के मैदानी क्रियान्वयन की संभागवार समीक्षा बैठकें होंगी। मुख्यमंत्री ने पहली समीक्षा बैठक 17 सितंबर 2023 को उज्जैन मुख्यालय पर ली। इसी क्रम में अन्य संभागों में भी समीक्षा बैठकें ली जाकर मैदानी स्तर पर प्रशासनिक और योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति को आंका गया।

अन्य गतिविधियां

  • दमोह दर्शन पुस्तक का विमोचन।
  • संकट के साथी एवं दमोह हेल्पलाइन मोबाइल एप का शुभारंभ।
  • विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास एवं लोकार्पण।
  • दमोह जिले के विज़न डाक्यूमेंट का विमोचन।
  • दमोह जिले की उपलब्धियों के वीडियो का प्रदर्शन।
  • 70 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजनों के आयुष्मान कार्ड योजना का शुभारंभ।
  • सिंगल क्लिक से लाड़ली बहनों के खातों में राशि का भुगतान।
  • विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरण।
  • ग्राम हरदुआ जामशा, विकासखंड बटियागढ़ के उत्कृष्ट विद्यार्थियों का सम्मान।
  • बाढ़ के दौरान बचाव कार्य करने वाली टीम का सम्मान।
  • स्व-सहायता समूह की महिला सदस्यों से संवाद।