• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीएम मोहन यादव ने कैबिनेट की बैठक में कहा- जल्द होगा विभागों का बंटवारा, इसके बाद पूरी ताकत के साथ काम करने में जुट जाएं

MP Cabinet Meeting: 2024 मार्च में लोकसभा चुनाव की घोषणा हो सकती है, ऐसे में नई सरकार के पास काम करने के लिए अब केवल दो महीने का समय है।

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Tue, 26 Dec 2023 09:18:06 AM (IST)Updated Date: Tue, 26 Dec 2023 04:27:44 PM (IST)
सीएम मोहन यादव ने कैबिनेट की बैठक में कहा- जल्द होगा विभागों का बंटवारा, इसके बाद पूरी ताकत के साथ काम करने में जुट जाएं
सीएम डा. मोहन यादव लेंगे कैबिनेट की बैठक।

HighLights

  1. मंत्रियों का अधिकारियों से परिचय कराया गया।
  2. 18 विधायक पहली बार मंत्री बने हैं।
  3. जल्द ही मंत्रियों को विभागों का बंटवारा भी किया जा सकता है।

MP Cabinet Meeting: भोपाल। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मोहन कैबिनेट की पहली बैठक मंत्रालय में हुई।बैठक में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि सभी वरिष्ठ और अनुभवी हैं। हमें मिलकर काम करना है। संकल्प पत्र प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी है। अधिकारियों को संकल्प पत्र की प्रक्रिया की जा चुकी है और सबसे कार्य योजना बनाने के लिए दे दिया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शहरों में यातायात प्रबंध सुगम बनाएं। मंगलवार की जनसुनवाई के अलावा भी प्रतिदिन समस्याओं का उचित समाधान किया जाए। पटवारी और अन्य कर्मचारी रात्रि विश्राम कर ग्रामों की समस्याएं हल करें। वीआईपी दौरे के समय आम जनता… https://t.co/tzFdjnjAH7

— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) December 26, 2023

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंत्रालय सभाकक्ष में आयोजित बैठक में संभागों के प्रभारी, सभी अपर मुख्य सचिवों और सभी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक से चर्चा की।

बैठक के प्रारंभ में मुख्यमंत्री डॉ. यादव को अपर मुख्य सचिवगण ने संभागों में किए गए भ्रमण, जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन… pic.twitter.com/1zQEGEtLms

— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) December 26, 2023

जिन घोषणाओं के लिए अतिरिक्त राशि की आवश्यकता नहीं है उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के लिए कहा है, विभागों का आवंटन भी शीघ्र हो जाएगा। इसके बाद सभी पूरी ताकत के साथ उसे पूर्ण करने में जुट जाएं। लोकसभा चुनाव का समय पास आ गया है, हमें पूरी ताकत से जुटना है। विकसित भारत संकल्प यात्रा चल रही है, सभी इसमें जुटें।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय में जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों के साथ BRTS भोपाल एवं VIP रोड भोपाल के चौड़ीकरण के संबंध में भी बैठक की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज मंत्रालय में आयोजित बैठक में मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण चर्चा की।

बैठक में उपमुख्यमंत्री श्री @rshuklabjp एवं श्री @JagdishDevdaBJP भी उपस्थित थे। @DrMohanYadav51 pic.twitter.com/o5PmVtSoaD

— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) December 26, 2023

इसमें मंत्रियों का अधिकारियों से परिचय कराया गया। 18 विधायक पहली बार मंत्री बने हैं। बैठक में अपर मुख्य सचिव सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक से पहले सुबह सीएम मोहन यादव ने पूर्व मुख्‍यमंत्री श‍िवराज सिंह चौहान से मुलाकात की।

naidunia_image

अगले साल 2024 मार्च में लोकसभा चुनाव की घोषणा हो सकती है, ऐसे में नई सरकार के पास काम करने के लिए अब केवल दो महीने का समय है। भाजपा के संकल्प पत्र की घोषणाओं को पूरा किया जाएगा।

MP Cabinet Portfolio: मध्य प्रदेश में डिप्टी सीएम

1 - जगदीश देवड़ा

2 - राजेंद्र शुक्ला

MP Ministers Portfolio: मध्य प्रदेश में कैबिनेट मंत्री

1 - कैलाश विजयवर्गीय

2 - प्रहलाद सिंह पटेल

3 - कुंवर विजय शाह

4 - राकेश सिंह

5 - करण सिंह वर्मा

6 - राव उदय प्रताप सिंह

7 - संपतिया उइके

8 - तुलसी सिलावट

9 - एंदल सिंह कंसाना

10 - निर्मला भूरिया

11 - गोविंद सिंह राजपूत

12 - विश्वास सारंग

13 - नारायण सिंह कुशवाह

14 - नागर सिंह चौहान

15 - प्रद्युम्न सिंह तोमर

16 - राकेश शुक्ला

17 - चैतन्य काश्यप

18 - इंदर सिंह परमार

मध्य प्रदेश में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार

1 - कृष्णा गौर

2 - धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी

3 - दिलीप जायसवाल

4 - गौतम टेटवाल

5 - नारायण सिंह पंवार

6 - लखन पटेल

मध्य प्रदेश में राज्य मंत्री

1 - नरेंद्र शिवाजी पटेल

2 - प्रतिमा बागरी

3 - दिलीप अहिरवार

4 - राधा सिंह