यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
MP के मुख्यमंत्री मोहन यादव बोले- पाकिस्तान में भी पीएम मोदी जैसा प्रधानमंत्री चाहते हैं इमरान खान
CM Mohan Yadav News: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल स्थित राम मंदिर पहुंचे और पीएम मोदी की जमकर तारीफ की।
By Bharat MandhanyaEdited By: Bharat Mandhanya
Publish Date: Sun, 21 Jan 2024 08:48:25 AM (IST)Updated Date: Sun, 21 Jan 2024 08:48:25 AM (IST)
मोहन यादव ने की पीएम मोदी की तारीफHighLights
- भोपाल स्थित राम मंदिर के कार्यक्रम में पहुंचे मोहन यादव
- संबोधन में पीएम मोदी की तारीफ की
CM Mohan Yadav News डिजिटल डेस्क, भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव भोपाल के आनंद नगर स्थित राम मंदिर में एक कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां उन्होंने समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान भी अपने देश में पीएम मोदी जैसा प्रधानमंत्री चाहते हैं।
मोहन यादव ने कहा कि भारत एक ऐसे समय में है जब पीएम मोदी काम करते हैं और फैसले लेते हैं, तो दुनिया निर्णयों पर नजर रखती है।