• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव पहुंचे उत्तराखंड,कहा- PM नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का सम्मान

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 नवंबर को एक दिवसीय उत्तराखंड प्रवास पर खटीमा पहुंचे।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Fri, 13 Nov 2026 03:50:58 PM (IST)Updated Date: Fri, 13 Nov 2026 03:50:58 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव पहुंचे उत्तराखंड,कहा- PM नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का सम्मान
मोहन यादव का उत्तराखंड के खटीमा में दौरा

HighLights

  1. गार्ड ऑफ ऑनर के बाद भाजपा नेताओं ने किया स्वागत
  2. धामी के पैतृक घर जाकर माता से लिया आशीर्वाद
  3. PM मोदी का नेतृत्व गर्व से 56 इंच कर देता है सीना

डिजिटल डेस्क, भोपाल/खटीमा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 नवंबर को एक दिवसीय प्रवास पर उत्तराखंड के खटीमा पहुंचे। खटीमा पहुंचने पर पुलिस बल के जवानों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का गर्मजोशी से स्वागत और आत्मीय अभिनंदन किया।

अपने संक्षिप्त प्रवास के दौरान सीएम यादव ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पैतृक निवास पर पहुंचकर उनकी माता से आत्मीय भेंट की और उनका स्नेहिल आशीर्वाद प्राप्त किया।

पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में नई ऊर्जा - डॉ. यादव

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक ऐसे अद्भुत नेतृत्वकर्ता हैं, जो समाज के सभी वर्गों के कल्याण और सबको साथ लेकर चलने की भावना में विश्वास रखते हैं। वे सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र के साथ गरीब से गरीब व्यक्ति का जीवन बेहतर बनाने और समाज के हर वर्ग के हितों के लिए लगातार काम कर रहे हैं।


डॉ. यादव ने कहा कि जब से प्रधानमंत्री मोदी ने देश का दायित्व संभाला है, तब से पूरे देश में एक नए आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का माहौल बना है। उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक ही नहीं, बल्कि दुनिया के बड़े-बड़े देशों के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री भी प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़े होकर तस्वीर खिंचवाना अपना गौरव समझते हैं। उनका अंतरराष्ट्रीय प्रभाव और लोकप्रियता भारत के बढ़ते सम्मान का प्रतीक है।

56 इंच का हो जाता है सीना - सीएम मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का व्यक्तित्व और उनका नेतृत्व हम सभी का सीना गर्व से 56 इंच का कर देता है। यह हम सबके लिए आनंद और गौरव का विषय है। आज दुनिया के बड़े-बड़े देश भारत की ताकत और नेतृत्व का लोहा मान रहे हैं। अमेरिका, रूस और चीन जैसे देशों के बीच भी भारत ने अपनी एक अलग और सशक्त पहचान बनाई है।

उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा और संप्रभुता के साथ खिलवाड़ करने वालों को करारा जवाब देने तथा जरूरत पड़ने पर दुश्मन के घर में घुसकर मारने का दृढ़ संकल्प रखने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।

सैनिकों के स्वाभिमान की रक्षा जरूरी - मुख्यमंत्री

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारे परिवारों से भी कोई सेना में अधिकारी बनता है, कोई सैनिक बनकर सीमा की रक्षा करता है और कोई सशस्त्र बलों में रहकर देश की सेवा करता है। ऐसे में प्रत्येक सैनिक का जीवन अनमोल है। देश के मान-सम्मान और सैनिकों के स्वाभिमान की रक्षा करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि आज देश को जिस दृढ़ इच्छाशक्ति और निर्णायक नेतृत्व की आवश्यकता है, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में हमें मिला है। आज मैं यहां संक्षिप्त प्रवास पर आया हूं, लेकिन आप सभी का प्रेम और उत्साह देखकर अभिभूत हूं। इस अवसर पर मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि हमारे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के लिए जोरदार तालियां बजाएं, जिनके नेतृत्व में उत्तराखंड की तस्वीर बदल रही है।

देवभूमि को मिल रही नई पहचान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड को देशभर में एक नई पहचान मिल रही है। चारधाम यात्रा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या और उनकी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार जिस प्रकार व्यवस्थाएं कर रही है, वह सराहनीय है। श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन के लिए उत्साहित रहते हैं और उनकी यात्रा को सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए उत्तराखंड सरकार लगातार अद्भुत कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि गांव-गांव और छोटे-छोटे क्षेत्रों तक सड़क, आवागमन, शिक्षा, विद्यालय, स्वास्थ्य और अस्पताल जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। विकास के सभी मानकों पर उत्तराखंड सरकार लगातार आगे बढ़ रही है।

2027 में अर्धकुंभ और 2028 में सिंहस्थ का जिक्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार में अगले वर्ष 2027 में अर्धकुंभ होने वाला है, इस आयोजन में शामिल होने के लिए हम उत्साहित हैं। इसी के साथ ही वर्ष 2028 में सिंहस्थ का आयोजन हमारे मध्यप्रदेश के उज्जैन में होगा। आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए हमारी सरकार तैयारियों में जुटी हुई है।

उन्होंने कहा कि भारत की आध्यात्मिक चेतना, शौर्य और संस्कृति को समाहित करते हुए देवभूमि राष्ट्रभूमि के रूप में भी विख्यात है। बड़े-बड़े संत और महंत यहां निवास कर तपस्या करते हैं। भगवान राम का जन्म अयोध्या में हुआ लेकिन उन्होंने वनवास के 12 वर्ष मध्यप्रदेश के चित्रकूट में बिताए। बाबा महाकाल की स्थली और भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षास्थली उज्जैन है, ओंकारेश्वर में ज्योतिर्लिंग है। ऐसी आध्यात्मिक स्थल मध्यप्रदेश में आप सभी का आत्मीय अभिनंदन करता हूं।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।