भोपाल, नवदुनिया स्टेट ब्यूरो। पेगासस स्पाइवेयर के जरिए जासूसी कराने के मामले में मचे हंगामे के बाद जवाब देने के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मोर्चा संभाला। भोपाल में मंगलवार को मीडिया के साथ बात करते हुए चौहान ने कहा कि जिस कांग्रेस की राजनीतिक ताकत ही शून्य हो गई हो,जो आलू से सोना बनाते हों,उनकी जासूसी करवा कर हम क्या करेंगे। जासूसी का इतिहास तो कांग्रेस का रहा है। के कामराज हों या लाल बहादुर शास्त्री जी जैसे नेताओं की जासूसी करवा कर इंदिरा गांधी ने उस समय उन्हें निपटाया था। कांग्रेस जासूसों से भरी पार्टी है।उसके लिए परिवार पसंद है। अब कांग्रेस दल नहीं दलदल हो गई है। अब वह पेगासस के माध्यम से जासूसी का आरोप लगाकर भारतीय लोकतंत्र को बदनाम कर रही है।
मुख्यमंत्री आवास में पत्रकारों से बातचीत में चौहान ने आरोप लगाया कि कांग्रेस का तो इतिहास ही रहा है अपनी ही पार्टी के लोगों की जासूसी कराने का । इतिहास उठाकर देखें तो तीन मूर्ति भवन से लेकर एक सफदरजंग रोड और 10 जनपथ तक रहने वाले कांग्रेस के सभी मुख्य नेता जासूसों से घिरे रहे हैं। जासूसी करके ना केवल देश को बल्कि खुद अपनी ही पार्टी को कमजोर करते रहे हैं। यह वह पार्टी है जिसमें पीवी नरसिम्हा राव सीताराम केसरी को निपटाने वाली श्रीमती सोनिया गांधी जी हैंं। अब राहुल और प्रियंका जी में भी जासूसी का डीएनए है, और दोनों अब कांग्रेस में ग्रुप 23 को निपटाने में लगे हुए हैं।
कमल नाथ को दिग्विजय ने निपटाया
चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर भी निशाना साधा। कहा- आप देखिए, मध्य प्रदेश में भी कमल नाथ जी को निपटाने का काम किसने किया, श्रीमान दिग्विजय सिंह जी ने। एक-एक पल की जानकारी रखते थे और पीछे से सरकार भी खुद ही चलाते थे। पेगासस संबंधी एक सवाल के जवाब में चौहान ने कहा कि कमल नाथ या दिग्विजय के पास लिस्ट रखी है तो वे जारी करें। उनके पास तो पेन ड्राइव भी है, सार्वजनिक करें।
रात के अंधेरे में क्यों गए थे राहुल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर कई हमले किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कैसे-कैसे जासूसी करती है उसके कुछ और उदाहरण आपके सामने प्रस्तुत करना चाहता हूं। राहुल गांधी जी देर रात को चीन की एंबेसी जाते हैं और गुपचुप तरीके से जाते हैं। किस लिए गए, पहले राहुल गांधी बताएं, गुपचुप क्यों गए..? देर रात को क्यों गए..? मणिशंकर अय्यर पाकिस्तान जाते हैं। देश की सरकार गिराने के लिए पाकिस्तान का सहयोग मांगते हैं। भारतीय जनता पार्टी शूचिता की राजनीति में विश्वास रखती है। राष्ट्र हमारे लिए प्रथम है।
भारत को निशाना क्यों बनाया
चौहान ने कहा कि पेगासस की निर्माता कंपनी एनएसओ ने स्पष्ट रूप से ये कहा ही की उसके ज्यादातर ग्राहक पश्चिमी देशों से है तो इस मामले में भारत को क्यों निशाना बनाया जा रहा है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में वैभवशाली, गौरवशाली, संपन्न् समृद्ध भारत के निर्माण का पूरा हो रहा है। कुछ विदेशी ताकतें और यहां कांग्रेस मित्र उसको पचा नहीं पा रहें है। इसलिए संसद में मानसून सत्र के समय समय भी सोच समझ कर तय किया है एक दिन पहले इस मामले को सामने लाया गया ।ताकि देश के विकास के लिए जो सत्र विधेयक इस सत्र में प्रस्तुत होना थावूं पर चर्चा होनी थी वह चर्चा बाधित हो जाए।गरीब, पिछड़े, महिलाओं देश के अलग अलग कल्याणो से जुड़ेे हुए मामलों पर चर्चा न हो सके।
MP के सीएम शिवराज का विपक्ष पर निशाना, बोले-जानबूझकर जासूसी से संबंधित मामला उठाया#mpnews #cmshivraj #congresshttps://t.co/VZZG8jMSDd pic.twitter.com/AO7MGGuwxt
— NaiDunia (@Nai_Dunia) July 20, 2021
देश को बदनाम करने की साजिश में शामिल होना @INCIndia की फितरत रही है। मोदी सरकार आने के बाद से जब भी देश-दुनिया में देश के स्वाभिमान की बात होती है, कांग्रेस उसी समय देश को बदनाम करने का कोई न कोई विषय उछलकर भ्रम फैलाने का प्रयास करती है।1/2@BJP4India pic.twitter.com/ydqgfIxFNm
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) July 20, 2021