यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
MP: कांग्रेस ने सदा किया महापुरुषों का अपमान, सदन में बोले सीएम मोहन यादव, कांग्रेस विधायकों ने किया वॉक आउट
डॉ. मोहन यादव ने प्रति उत्तर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की राज्य एवं केंद्र सरकारें सड़क व रेल परियोजनाओं का विस्तार कर रही है।
By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Mon, 12 Feb 2024 05:30:57 PM (IST)Updated Date: Mon, 12 Feb 2024 07:13:21 PM (IST)
डॉ. मोहन यादव ने प्रति उत्तर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की राज्य एवं केंद्र सरकारें सड़क व रेल परियोजनाओं का विस्तार कर रही है।नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। आज मध्य प्रदेश विधानसभा में सरकार लेखानुदान बजट पेश किया है। सदन में राज्यपाल महोदय के कृतज्ञता ज्ञापन पर चर्चा उपरांत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रति उत्तर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की राज्य एवं केंद्र सरकारें सड़क व रेल परियोजनाओं का विस्तार कर रही है। इतना ही नहीं, भाजपा की सरकार आदिवासी महापुरुषों को पहचान देने में लगी है। इस पर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सुर मिलाते हुए कहा कि कांग्रेस का सदा से इतिहास रहा है कि वे महापुरुषों का अपमान करते आए हैं। इस दौरान कांग्रेस विधायक सदन से उठकर चले गए।