MP Congress: भोपाल (राज्य ब्यूरो)। मिशन 2023 (प्रदेश में विधानसभा चुनाव) की तैयारी में जुटे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने अपनी नई टीम बना ली है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी और जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के प्रस्ताव को अनुमोदित कर दिया है। इसमें 50 उपाध्यक्ष और 105 महामंत्री बनाए गए हैं। लंबे समय बाद प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष रहे मानक अग्रवाल की मुख्यधारा में वापसी हुई है तो महामंत्री राजीव सिंह का कद बढ़ाकर उन्हें उपाध्यक्ष बनाया गया है। इस बार कार्यकारी अध्यक्ष एक भी नहीं रखा गया है। भोपाल जिला इकाई के अध्यक्ष को लेकर निर्णय नहीं हो पाया है, वहीं इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। उनकी जगह अरिवंद बागड़ी लेंगे।
सूची संपूर्ण और अंतिम नहीं - अग्रवाल
उधर, सूची जारी होने के बाद कांग्रेस में हलचल भी शुरू हो गई। देर रात प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी जयप्रकाश अग्रवाल ने बयान जारी कर कहा कि सूची संपूर्ण व अंतिम नहीं है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद विस्तार और संशोधन किया जाएगा।
विधायकों को नहीं रखा गया
कांग्रेस में संगठन चुनाव होने के बाद से प्रदेश और जिला संगठन में परिवर्तन की तैयारी चल रही थी। पिछले दिनों प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह सहित अन्य नेताओं से विचार-विमर्श करने के बाद चुनाव लड़ने वाले नेताओं को संगठन के दायित्व से मुक्त करने का निर्णय लिया था। इसके बाद विधायक झूमा सोलंकी, फूंदेलाल सिंह मार्को और राकेश मावई ने इस्तीफा दे दिया था। प्रदेश कांग्रेस के प्रस्ताव पर केंद्रीय संगठन ने पिछली बार की तुलना में छोटी टीम को मंजूरी दे दी। इसमें विधायकों को नहीं रखा गया है। अब तक महामंत्री रहे अशोक सिंह, राजीव सिंह, जेपी धनोपिया और राजकुमार पटेल को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
संतुलन साधने का प्रयास
मानक अग्रवाल, गोविंद गोयल और पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष अर्चना जायसवाल को भी उपाध्यक्ष बनाकर महत्व दिया गया है। वारासिवनी से विधानसभा चुनाव लड़ने वाले संजय सिंह मसानी, महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष नूरी खान, शोभा ओझा, फूलसिंह बरैया, पूर्व आइएएस अधिकारी अजीता वाजपेयी पांडे और वीके बाथम भी उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि कुछ जिला अध्यक्षों को महामंत्री बनाकर उनका कद बढ़ाया गया है। प्रदेश इकाई में महिला, युवा, क्षेत्रीय, जातीय और गुटीय संतुलन को साधने का प्रयास किया गया है।
राजनीतिक मामलों की समिति में नकुल नाथ को मौका
कांग्रेस ने राजनीतिक मामलों के लिए जो समिति बनाई है, उसमें कमल नाथ के साथ उनके पुत्र नकुल नाथ भी हैं। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष डा. गोविंद सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया, सुरेश पचौरी और अरुण यादव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा और राजमणि पटेल, पूर्व मंत्री बाला बच्चन, जीतू पटवारी, सज्जन सिंह वर्मा, आरिफ अकील, कमलेश्वर पटेल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति के अलावा वरिष्ठ नेता राम निवास रावत, महेंद्र जोशी, रामेश्वर नीखरा, शोभा ओझा और सुरेंद्र चौधरी को सदस्य बनाया गया है।
कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की सूची.....
जिला - अध्यक्ष
आगर मालवा- बनसीलाल पाटीदार
आलीराजपुर- केशर सिंह डाबर
अनूपपुर- रमेश सिंह
अशोकनगर- कृष्णपाल सिंह
बालाघाट- संजय उइके
बड़वानी- वीरेंद्र सिंह राठौर
बैतूल सिटी- सुनील शर्मा
भिंड- मानसिंह कुशवाह
बुरहानपुर शहर- हर्ष रिंकू टांक
बुरहानपुर ग्रामीण- रामकिशन पटेल
छिंदवाड़ा ग्रामीण- विश्वनाथ ओकटे
दमोह ग्रामीण- रतनचंद्र जैन
दतिया- रामकिंकर गुर्जर
देवास शहर- मनोज राजानी
देवास ग्रामीण- अशोक पटेल
धार- कमल पाटीदार
डिंडोरी- वीरेंद्र बिहारी शुक्ला
गुना- मेहरबान सिंह धाकड़
ग्वालियर शहर- देवेंद्र शर्मा
ग्वालियर ग्रामीण- प्रभुदयाल जौहारे
हरदा- ओम पटेल
होशंगाबाद- पुष्पराज पटेल
इंदौर शहर- अरविंद बागड़ी
इंदौर ग्रामीण- सदाशिव यादव
जबलपुर ग्रामीण- नीलेश जैन
जबलपुर शहर- जगतबहादुर सिंह अन्नू
झाबुआ- प्रकाश रंका
कटनी शहर- विक्रम खंपरिया
कटनी ग्रामीण- करण सिंह चौेहान
खंडवा शहर- मोहन दाकसे
खंडवा ग्रामीण-मनोज भारत्कर
खरगोन- रवि नायक
मंडला-राकेश तिवारी
मुरैना शहर- दीपक शर्मा
मुरैना ग्रामीण- मधुराज सिंह तोमर
नरसिंहपुर- नरेंद्र राजपूत
नीमच- अनिल चौरसिया
निवाड़ी- प्रकाश दांगी
पन्ना- शारदा पाठक
रायसेन- देवेंद्र पटेल
राजगढ़- प्रकाश पुरोहित
रतलाम शहर-महेंद्र कटारिया
रतलाम ग्रामीण- कैलाश पाटीदार
रीवा ग्रामीण- राजेंद्र शर्मा
रीवा शहर- लखनलाल खंडेलवाल
सागर शहर- राजकुमार पचौरी
सागर ग्रामीण- आनंद अहिरवार
सतना शहर- मकसूद अहमद
सतना ग्रामीण- दिलीप मिश्रा
सीहोर- बलवीर तोमर
सिवनी- राजकुमार खुराना
शहडोल- सुभाष गुप्ता
शाजापुर- योगेंद्र सिंह बंटी
श्योपुर- अतुल चौहान
शिवपुरी- विजय चौहान
सीधी- ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह
सिंगरौली शहर- अरविंद सिंह चंदेल
सिंगरौली ग्रामीण- ज्ञानेंद्र द्विवेदी
टीकमगढ़-नवीन साहू
उज्जैन शहर- रवि भदौरिया
उज्जैन ग्रामीण- कमल पटेल
उमरिया- अजय सिंह
विदिशा- कमल सिलकारी
Posted By: Prashant Pandey
- Font Size
- Close