• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Congress Candidate List 2024: कांग्रेस आज जारी कर सकती है मध्य प्रदेश के प्रत्याशियों की तीसरी सूची, दिल्‍ली में होना है बैठक

MP Congress Candidate List 2024: दिल्‍ली में आज कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होना है। ऐसे में आज पार्टी शेष 6 सीटों पर उम्मीदवारों के नामो...और पढ़ें

By Bharat MandhanyaEdited By: Bharat Mandhanya
Publish Date: Wed, 27 Mar 2024 08:42:13 AM (IST)Updated Date: Wed, 27 Mar 2024 08:42:13 AM (IST)
MP Congress Candidate List 2024: कांग्रेस आज जारी कर सकती है मध्य प्रदेश के प्रत्याशियों की तीसरी सूची, दिल्‍ली में होना है बैठक
आज कांग्रेस मध्‍य प्रदेश की शेष 6 सीटों पर उम्‍मीदवारों की घो‍षणा कर सकती है

HighLights

  1. कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज
  2. शेष 6 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर सकती है कांग्रेस
  3. 22 सीटों पर तय हो चुके हैं नाम

MP Congress Loksabha Candidate List 2024 डिजिटल डेस्क, भोपाल। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस मध्य प्रदेश के प्रत्याशियों की आज तीसरी सूची जारी कर सकती है। इससे पहले कांग्रेस दो सूचियां जारी कर चुकी है, पहली सूची में जहां 10 तो वहीं दूसरी सूची में 12 नाम शामिल थे, इस तरह मध्य प्रदेश की 29 में से 22 सीटों पर कांग्रेस ने प्रत्याशियों के नाम तय कर दिए हैं।

खजुराहो में नहीं लड़ेगी कांग्रेस

मध्य प्रदेश में कांग्रेस 29 में से सिर्फ 28 सीटों पर ही चुनाव लड़ेगी। खजुराहाे सीट समाजवादी पार्टी से हुए समझौते के तहत कांग्रेस ने छोड़ दी है, लिहाजा यहां पर भाजपा के प्रतिद्वंदी कांग्रेस नहीं सपा होगी।

आज होगी बैठक

मुरैना, ग्वालियर, गुना समेत छह सीटों की प्रत्याशियों के नाम तय करने के लिए आज केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक दिल्ली में होगी। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भाग लेंगे। उधर, बालाघाट सीट से प्रत्याशी बनाए गए सम्राट सिंह सरस्वार को लेकर विरोध के स्वर भी सुनाई दे रहे हैं। पार्टी के विधायक और विधानसभा प्रत्याशियों ने दिल्ली पहुंचकर अपनी बात रखी।


सूत्रों के अनुसार कांग्रेस गुना लोकसभा सीट से जातीय समीकरण को देखते हुए प्रत्याशी उतारने की तैयारी में है। यहां से पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने दावेदारी जताई थी, लेकिन नेता स्थानीय व्यक्ति को प्रत्याशी बनाए जाने के पक्ष में हैं। यादव राहुल गांधी समेत वरिष्ठ नेताओं से भेंट भी कर चुके हैं। उधर, संगठन ने उन्हें लोकसभा चुनाव के लिए इंदौर संभाग की जिम्मेदारी संभालने के लिए कहा है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे।