• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Congress Candidate List: मध्य प्रदेश की गुना, दमोह और विदिशा सीट पर कांग्रेस ने घोषित किए प्रत्याशियों के नाम

MP Congress Candidate List: गुना से राव यादवेंद्र सिंह, दमोह से तरवर सिंह लोधी, विदिशा से प्रताप भानु शर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है।

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Wed, 27 Mar 2024 10:42:06 PM (IST)Updated Date: Thu, 28 Mar 2024 06:27:16 AM (IST)
MP Congress Candidate List: मध्य प्रदेश की गुना, दमोह और विदिशा सीट पर कांग्रेस ने घोषित किए प्रत्याशियों के नाम
मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के प्रत्याशी।

HighLights

  1. विदिशा से पूर्व सांसद प्रतापभानु शर्मा पर लगाया कांग्रेस ने दांव।
  2. गुना से राव को बनाया प्रत्याशी राव यादवेंद्र सिंह यादव और दमोह से तरवर सिंह लोधी को बनाया।
  3. मुरैना, ग्वालियर और खंडवा के प्रत्याशियों के नाम जल्द हो सकते हैं तय।

MP Congress Candidate List: नवदुनिया राज्य ब्यूरो, भोपाल। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश की तीन लोकसभा सीटों के प्रत्याशी बुधवार देर रात घोषित कर दिए। विदिशा से पूर्व सांसद प्रतापभानु शर्मा प्रत्याशी होंगे। वह दो बार विदिशा से ही सांसद रहा चुके हैं। उनका मुकाबला विदिशा से पांच बार के सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से होगा। वहीं, गुना से राव यादवेंद्र सिंह यादव और दमोह से तरवर सिंह लोधी को प्रत्याशी बनाया गया है।

कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के लिए तीसरी सूची में तीन प्रत्याशियों के नाम घोषित किए। इस प्रकार पार्टी अभी तक प्रदेश की 29 सीटों में से 25 के प्रत्याशी घोषित कर चुकी है एक सीट खजुराहो समझौते के तहत समाजवादी पार्टी के लिए छोड़ी गई है। विदिशा से सिलवानी से विधायक देवेंद्र पटेल को चुनाव लड़ाने की चर्चा थी लेकिन पार्टी ने अपने अनुभवी नेता पूर्व सांसद प्रतापभानु शर्मा पर दांव लगाया है।


विदिशा से पूर्व विधायक शशांक भार्गव के भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने के बाद संभावना जताई जा रही थी कि प्रतापभानु शर्मा को पार्टी चुनाव लड़ा सकती है। उन्होंने पिछले दिनों प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी से मुलाकात की थी, जिसके बाद उन्होंने शर्मा का नाम आगे बढ़ाया, जिस पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने मुहर लगे वही गुना में भाजपा के प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने राव यादवेंद्र सिंह यादव होंगे, जो विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस में शामिल हुए थे।

पार्टी ने उन्हें मुंगावली से विधानसभा का चुनाव भी लड़ाया था लेकिन वह पराजित हो गए थे। जातीय समीकरणों को देखते हुए पार्टी ने गुना से ओबीसी पर दांव खेल है। यहां से पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने दावेदारी जताई थी लेकिन स्थानीय स्तर पर उनके नाम को लेकर सहमति नहीं बन रही थी। वहीं, दमोह से भी जातिगत समीकरणों को ध्यान में रखते हुए तरवर सिंह लोधी को मैदान में उतार गया है।

वे सागर के बंडा से विधायक रह चुके हैं। भाजपा ने दमोह से राहुल सिंह लोधी को प्रत्याशी बनाया है। राहुल दमोह से कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए थे। फिर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली थी और उपचुनाव में अजय कुमार टंडन से पराजित हो गए थे। 2023 के चुनाव में भाजपा ने उनके स्थान पर अपने वरिष्ठ नेता जयंत मलैया को प्रत्याशी बनाया था जो विजयी रहे।

इनके बीच में मुकाबला

- गुना सीट पर भाजपा के ज्योतिरादित्य सिंधिया और कांग्रेस के राव यादवेंद्र सिंह

- दमोह सीट पर भाजपा के राहुल लोधी और कांग्रेस के तरवर सिंह लोधी

- विदिशा सीट पर भाजपा के शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस के प्रताप भानु शर्मा

naidunia_image