• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Congress Candidate List:आज कांग्रेस कभी भी जारी कर सकती है प्रत्याशियों की सूची, दिग्विजय, अरुण यादव सहित ये नेता लड़ सकते हैं चुनाव

MP Congress Candidate List कांग्रेस लोकसभा उम्मीदवारों की दूसरी सूची कभी भी जारी कर सकती है। इस चुनाव में कांग्रेस 50 प्रतिशत युवाओं के साथ मैदान में ...और पढ़ें

By Bharat MandhanyaEdited By: Bharat Mandhanya
Publish Date: Fri, 22 Mar 2024 09:02:33 AM (IST)Updated Date: Fri, 22 Mar 2024 09:02:33 AM (IST)
MP Congress Candidate List:आज कांग्रेस कभी भी जारी कर सकती है प्रत्याशियों की सूची, दिग्विजय, अरुण यादव सहित ये नेता लड़ सकते हैं चुनाव
कांग्रेस आज जारी कर सकती है प्रत्‍याशियों की सूची

HighLights

  1. कांग्रेस आज जारी कर सकती है प्रत्याशियों की सूची
  2. 50 प्रतिशत युवाओं को मौका देगी पार्टी
  3. 33 साल बाद दिग्विजय लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव

MP Congress Candidate List डिजिटल डेस्‍क, भोपाल। कांग्रेस आज प्रदेश के लोकसभा प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर सकती है। पार्टी लंबे समय से प्रत्याशियों के नामों को लेकर मंथन में जुटी थी। साथ ही इसको लेकर दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक भी हो चुकी है। ऐसे में माना जा रहा है कि आज कभी भी कांग्रेस उम्‍मीदवारों के नामों का एलान कर सकती है।

इन्‍हें मिल सकता है मौका

जानकारी के अनुसार पार्टी ने अपने दिग्गज नेताओं को चुनाव लड़ाने का निर्णय लिया है। गुना से भाजपा के ज्योतिरादित्य सिंधिया को पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव चुनौती देंगे तो पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को राजगढ़ से उतारा जा सकता है। रतलाम से कांतिलाल भूरिया को चुनाव लड़ाने पर सहमति बनी है। इसके साथ ही पार्टी 50 प्रतिशत युवा चेहरों के साथ मैदान में उतरेगी।


दिल्‍ली में हो चुकी है बैठक

सूत्रों के अनुसार कांग्रेस की बैठक में दिग्गज नेताओं को चुनाव मैदान में उतारने पर सहमति बनी। इसमें बालाघाट से हिना कांवरे, विदिशा से विधायक देवेंद्र पटेल, उज्जैन से विधायक महेश परमार, शहडोल से विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को, रीवा से नीलाम अभय मिश्रा, इंदौर से अक्षय कांति बम, भोपाल से अरुण श्रीवास्तव, दमोह से रंजीता गौरव पटेल, सागर से चंद्रभूषण सिंह बुंदेला को चुनाव लड़ाया जा सकता है। मुरैना और ग्वालियर सीट को लेकर अंतिम निर्णय होना बाकी है।