
MP Congress : भोपाल। मध्यप्रदेश के प्रभारी महासचिव जितेंद्र सिंह ने भोपाल में पार्टी के जिलाध्यक्षों के साथ बैठकें की।लोकसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर बैठकें आयोजित की गई । बैठक में तय किया गया कि मप्र विधानसभा चुनाव में भितरघात करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की गई।
आज मध्य प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी को भी भंग कर दिया गया है। आगामी आदेश तक जिला अध्यक्ष ही कार्य करेंगे। मप्र प्रभारी जितेंद्र सिंह ने यह घोषणा की। जितेंद्र सिंह के अनुसार मप्र कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित की जाएगी।
आगामी आदेश तक जिले की कार्यकारिणी करती रहेगी काम
प्रदेश प्रभारी जितेन्द्र सिंह ने कहा जिले की कार्यकारिणी आगामी आदेश तक करती रहेगी काम। अब ब्लाक कांग्रेस में राज्य स्तर से नहीं बनाए जाएंगे पदाधिकारी। जिला इकाइयों की भूमिका रहेगी। उन्होंने लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी। प्रदेश अध्यक्ष के साथ ब्लाक और तहसील स्तर का मैं दौरा करूंगा। युवाओं को संगठन में बढ़ाया जाएगा आगे। भितरघात करने वालों को चिन्हित कर की जाएगी कार्रवाई।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी ने आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आहूत ज़िला अध्यक्षों एवं प्रभारियों की बैठक को संबोधित किया। pic.twitter.com/aAe1VMtqFY
— MP Congress (@INCMP) December 26, 2023
.jpg)
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पचौरी, कांतिलाल भूरिया, अरुण यादव सहित अन्य वरिष्ठ नेता प्रदेश पदाधिकारी जिला अध्यक्ष और प्रभारी की बैठक में शामिल हुए ।
बताया जाता है कि बैठक में कुछ नेताओं ने असंतोष के स्वर भी बुलंद किए। उन्होंने मप्र विधानसभा चुनाव के दौरान लिए गए निर्णय पर सवालिया निशान लगाए। छतरपुर के जिलाध्यक्ष महाप्रसाद पटेल ने भी संगठन पर सवाल उठाए।
मध्यप्रदेश के प्रभारी महासचिव श्री जितेंद्र सिंह जी का प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी समेत कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भोपाल हवाईअड्डे पर स्वागत किया।
“जय कांग्रेस, जय मध्यप्रदेश” pic.twitter.com/I4SGovSbxl
— MP Congress (@INCMP) December 26, 2023
प्रभारी महासचिव जितेंद्र सिंह का मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी समेत कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भोपाल हवाईअड्डे पर स्वागत किया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, कांग्रेस विधायक आरिफ़ मसूद ने भी उनकी अगवानी की।
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने मप्र विधानसभा चुनाव में करारी पराजय के बाद अब लोकसभा चुनाव 2024 पर अपना ध्यान केंद्रित किया है। पार्टी ने जीतू पटवारी को मप्र कांग्रेस का दायित्व सौंपा है। इसके साथ ही समीक्षा बैठकों का दौर भी आरंभ हो गया है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार जितेंद्र सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में जिला और शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के साथ ही अन्य पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी बैठक को संबोधित किया।
#WATCH | Bhopal: MP Congress Chief Jitu Patwari says, "Congress got 40% votes. People from our organisation have been called together. Congress is taking its first step towards the roadmap ahead for Lok Sabha. The time ahead is of Madhya Pradesh and Congress workers." pic.twitter.com/ZiOzLUYHHM
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) December 26, 2023