• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

'लोकतंत्र बचाने जेल भी जाना पड़ा तो जाएंगे...', राहुल गांधी के साथ दिल्ली प्रोटेस्ट में डटी मध्य प्रदेश कांग्रेस टीम

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर राहुल गांधी के आह्वान पर मध्य प्रदेश कांग्रेस ने दिल्ली में प्रदर्शन किया।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Tue, 13 Oct 2026 07:46:36 AM (IST)Updated Date: Tue, 13 Oct 2026 07:50:34 AM (IST)
'लोकतंत्र बचाने जेल भी जाना पड़ा तो जाएंगे...', राहुल गांधी के साथ दिल्ली प्रोटेस्ट में डटी मध्य प्रदेश कांग्रेस टीम
राहुल गांधी के आह्वान पर दिल्ली पहुंची MP कांग्रेस (Photo Credit- Social Media)

HighLights

  1. जीतू पटवारी और सिंघार प्रदर्शन में शामिल
  2. तीन दिन दिल्ली में रुकने के निर्देश
  3. वोट चोरी का लगाया गंभीर आरोप

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर मध्य प्रदेश कांग्रेस विधायक दल, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ जुटा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित सभी वरिष्ठ नेता इस प्रदर्शन में शामिल हुए हैं। सभी नेताओं को तीन दिन तक दिल्ली में ही रुकने के निर्देश दिए गए हैं।

इस्तीफा होने तक पीछे नहीं हटेंगे - उमंग सिंघार

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि राहुल गांधी के साथ लोकतंत्र की लड़ाई लड़ने के लिए मध्य प्रदेश कांग्रेस की पूरी टीम दिल्ली पहुंची है। लोकतंत्र को बचाने के लिए अगर जेल भी जाना पड़ा तो हम जाएंगे। उन्होंने साफ कहा कि ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा होने तक हम पीछे नहीं हटेंगे। यह लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है और हम इसे मजबूती से लड़ेंगे।


वोट चोरी पकड़ी गई - जीतू पटवारी

वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार की वोट चोरी पकड़ी गई है। उन्हें भाजपा सरकार का समर्थन प्राप्त है। इसी के विरोध में यह प्रदर्शन किया जा रहा है।

प्रदर्शन में कई दिग्गज नेता रहे मौजूद

इस प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य कमलेश्वर पटेल, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, तरुण भनोत, विधायक आरिफ मसूद सहित अन्य कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।