• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Coronavirus Alert: मध्य प्रदेश में होगी कोरोना के सभी पाजिटिव सैंपलों की जीनोम सीक्वेंसिंग

कोरोना के बीएफ-7 वैरिएंट की दस्तक के बाद प्रदेश भर में अलर्ट! लोगों को सतर्क रहने की सलाह।

By Ravindra SoniEdited By: Ravindra Soni
Publish Date: Thu, 22 Dec 2022 09:14:38 AM (IST)Updated Date: Thu, 22 Dec 2022 09:14:38 AM (IST)
MP Coronavirus Alert: मध्य प्रदेश में होगी कोरोना के सभी पाजिटिव सैंपलों की जीनोम सीक्वेंसिंग

भोपाल (राज्य ब्यूरो)। चीन में तबाही मचा रहे कोरोना के बीएफ-7 वैरिएंट को लेकर प्रदेश भर में स्वास्थ्य विभाग के अमले को सतर्क कर दिया गया है। सभी पाजिटिव सैंपलों की जीनोम सीक्वेसिंग कराने को कहा गया है, जिससे नए वैरिएंट की पहचान में देरी न हो। साथ ही अस्पतालों में बिस्तर तैयार रखने और आक्सीजन प्लांटों को क्रियाशील रखने के निर्देश स्वास्थ्य संचालनालय ने दिए हैं। कोरोना से बचाव के लिए लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से प्रचार-प्रसार करने को भी कहा गया है। इस वैरिएंट के देश में चार मामले सामने आ चुके हैं, हालांकि मध्य प्रदेश में अभी कहीं भी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

तीन जिलों में कोरोना के आठ सक्रिय मरीज

प्रदेश में फिलहाल खंडवा में तीन, भोपाल में चार और इंदौर में कोरोना का एक सक्रिय मरीज है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में मंगलवार को कोरोना के 71 सैंपलों की जांच की गई, जिसमें एक भी संक्रमित नहीं मिला है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मौजूदा स्थिति में प्रदेश में कोरोना मरीजों के उपचार के लिए विभिन्न् श्रेणी के 43 हजार बिस्तर उपलब्ध हैं। राज्य में प्रतिदिन मिलने वाले मरीजों की संख्या करीब एक माह से पांच से नीचे ही है।


प्रदेश में तीन दिनों में मिले नए कोरोना मरीज

दिन --- सैंपल--- संक्रमित

20 दिसंबर --71---00

19 दिसंबर ---213--01

18 दिसंबर ---388--00

सभी जिलों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। हर पाजिटिव सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग कराएंगे। कोरोना से बचने के लिए आम लोगों को जागरुक करने के निर्देश दिए हैं।

- डा. प्रमोद पाठक, अतिरिक्त संचालक, स्वास्थ्य संचालनालय, मध्य प्रदेश

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।