• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Crime: जिस प्रेमिका ने कराया जेल, उसी के लिए बेटे ने कर दी मां की हत्या

जिस इकलौते बेटे की खुशी के लिए वह पल-पल मरती थी, उसी बेटे ने उसे हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया। पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

By Paras PandeyEdited By: Paras Pandey
Publish Date: Sat, 17 Feb 2024 12:16:14 AM (IST)Updated Date: Sat, 17 Feb 2024 08:24:05 AM (IST)
MP Crime: जिस प्रेमिका ने कराया जेल, उसी के लिए बेटे ने कर दी मां की हत्या
जिस लड़की ने बेटे को जेल भिजवाया था, उससे शादी का मां कर रही थी विरोध-बेटा उस लड़की के प्यार में ऐसा खोया कि भूल गया मां का दुलार

भोपाल , (नवदुनिया प्रतिनिधि)। मां तो आखिर मां है...जिस बेटे का पेट भरने के लिए उसने दूसरों के जूठे बर्तनों को धोने में संकोच नहीं किया, वह भला कहां अपने बेटे को दुखी देख सकती थी। वह उस लड़की को कैसे स्वीकारती, जिसने उसके जिगर के टुकड़े को पिछले साल जेल तक भिजवा दिया था।

लेकिन बेटा इस प्यार को नहीं समझ पाया। वह बार-बार उसी लड़की से शादी करने की जिद करता रहा और मां मना करती रही। यहां अंत बेहद दर्दनाक हुआ...वैलेंटाइन डे पर बुधवार को आखिर मां की ममता हार गई।

जिस इकलौते बेटे की खुशी के लिए वह पल-पल मरती थी, उसी बेटे ने उसे हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया। पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला कमला नगर थाना क्षेत्र के शबरी नगर का है। एसआई शैलेंद्र सिंह कुशवाहा ने बताया कि नंदा (38) पत्नी सुनील मोरे लोगों के घरों में काम करती थी। उसकी बेटी की शादी हो चुकी है।

वह पति और बेटे रौनक (19) के साथ यहां रह रही थी। अभी उनका पति छत्तीसगढ़ में अपनी मां के घर गया हुआ था। गुरुवार सुबह नौ बजे पड़ोस में रहने वाले निहाल मोरे ने पुलिस को अपनी चाची नंदा के घर में मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना दी। जांच के बाद इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। हालांकि शुक्रवार को पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझा ली।


बेटे ने साक्ष्य मिटाने की कोशिश की थी

पुलिस ने इस मामले में नंदा के रिश्तेदारों और पड़ोस के लोगों से पूछताछ की तो उन्होंने बेटे रौनक पर संदेह जाहिर किया। रौनक से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह बुधवार रात को पार्टी में गया था। सुबह घर पहुंचा तो घटना का पता चला।

घटनास्थल की जांच के बाद पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो रौनक ने दुपट्टा से गला घोंटकर मां की हत्या करना कबूल कर लिया। मां की हत्या करने के बाद उसने कमरे में रखे पलंग का स्थान बदल दिया था। साथ ही वह दुपट्टा भी छिपा दिया था, जिससे उसने मां का गला घोंटा था।

उस लड़की से शादी करना चाहता था

रौनक ने पुलिस को बताया कि वह एक लड़की से एकतरफा प्रेम करता है। उस लड़की की शिकायत पर पिछले साल उसके खिलाफ छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था, तब उसे जेल भी जाना पड़ा था। उसके बाद भी वह उसी लड़की से शादी करना चाहता था, जबकि मां उस लड़की से नफरत करने लगी थी।

बुधवार रात करीब 12 बजे उसने मां से उस लड़की को घर लाने के बारे में बात की तो उसने साफ मना कर दिया। गुस्से में उसने मां को धक्का दे दिया, जिससे वह पलंग पर गिर गई और होंठ में चोट लग गई। इसके बाद मां ने उसे तमाचा मार दिया था। इससे गुस्से में आकर उसने मां का गला घोंट दिया।