• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल के हॉस्पिटल में युवक की मौत के बाद बवाल, भीड़ ने पुलिस पर बरसाए पत्थर... वाहन तोड़े; कई लोग हिरासत में

भोपाल के पटेल नगर स्थित लक्ष्मी हॉस्पिटल में युवक की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Thu, 05 Mar 2026 08:22:17 AM (IST)Updated Date: Thu, 05 Mar 2026 08:30:05 AM (IST)
भोपाल के हॉस्पिटल में युवक की मौत के बाद बवाल, भीड़ ने पुलिस पर बरसाए पत्थर... वाहन तोड़े; कई लोग हिरासत में
भोपाल के लक्ष्मी हॉस्पिटल में युवक की मौत के बाद हंगामा (AI Generated Image)

HighLights

  1. लक्ष्मी हॉस्पिटल में युवक की मौत के बाद हंगामा
  2. आधा दर्जन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया
  3. डॉक्टर की लापरवाही का परिजनों ने लगाया आरोप

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। पिपलानी के पटेल नगर स्थित लक्ष्मी अस्पताल में ब्रेन क्लाटिंग से भर्ती मरीज की संदिग्ध मौत के बाद स्वजनों ने पुलिस पर हमला कर दिया। गुस्साए स्वजनों ने पुलिस की वर्दी फाड़ दी, उन पर पथराव किया और चप्पलें तक फेंकी, जिससे छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। हमलावरों का एक पत्थर गोविंदपुरा टीआई के वाहन में लगा, जिससे कार का कांच टूट गया। स्थिति संभालने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। पिपलानी पुलिस ने हमला करने वाले सात आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार आदमपुर छावनी निवासी लक्ष्मण वंशकार के ब्रेन में क्लाटिंग हुई थी, जिसके उपचार के लिए उसे दो मार्च को पटेल नगर स्थित लक्ष्मी अस्पताल में भर्ती किया गया था। उपचार के दौरान उसे खून पतला करने की दवाइयां दी जा रही थीं, लेकिन बुधवार सुबह संदिग्ध अवस्था में उसकी मौत हो गई।


प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप

मृतक के स्वजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया और डॉक्टरों को मौत का जिम्मेदार ठहराया। लक्ष्मण की मौत के बाद स्वजन चक्काजाम करने के लिए शव ले जाना चाहते थे, लेकिन पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाह रही थी।

पिपलानी थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक सफरुल्ला खान जैसे ही अस्पताल से शव लेकर निकलने लगे, स्वजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया और पुलिस के कब्जे से शव छीनने की कोशिश की। इस दौरान झूमाझटकी में सफरुल्ला खान की वर्दी फट गई।

वहीं अनहोनी की आशंका में मौजूद पुलिसकर्मियों ने विरोध किया तो महिलाओं ने पुलिस पर चप्पलें फेंकी और पुरुषों ने पथराव कर दिया। इसमें पुलिसकर्मी धर्मेंद्र सिंह, महेश सिंह, ईश्वर वर्मा और महिला आरक्षक अर्चना मुवेल समेत छह पुलिसकर्मियों को चोट आई। इसी दौरान गोविंदपुरा टीआई की कार का कांच भी टूट गया।

पुलिस ने घेराबंदी कर लाठीचार्ज किया

स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस ने घेराबंदी कर लाठीचार्ज किया और भीड़ में शामिल एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा डालने और बलवा समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया। साक्ष्यों के आधार पर कल्ले वंशकार, ज्वाला वंशकार, परम धानक, दुर्गेश बंसल, निक्की बंसल, जीतू सेन और देवेंद्र वंशवर्ती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। एसआई संतोष रघुवंशी ने बताया कि हमला करने वाले अन्य आरोपितों की पहचान की जा रही है।

सीसीटीवी और फाइल से होगी जांच

पिपलानी थाना टीआई चंद्रिका यादव ने बताया कि मरीज लक्ष्मण को ब्रेन क्लाटिंग की शिकायत बताई गई थी, जिसके बाद बुधवार सुबह उसकी मौत हुई। स्वजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस ने अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज और मरीज की फाइल जब्त कर ली है, जिसकी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- MP Weather: मार्च की शुरुआत में ही मध्य प्रदेश में बढ़ी गर्मी, कई शहरों में पारा 37°C पार... इंदौर-उज्जैन रहे सबसे गर्म