• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Social Media पर प्रत्याशियों के प्रचार की कमान संभालेंगे कमल नाथ के स्पेशल 100

इनका काम प्रत्याशी और पार्टी का प्रचार सभी इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर सूचनाएं प्रसारित करने से लेकर फीडबैक जुटाने का होगा।

By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Fri, 01 Sep 2023 06:57:57 PM (IST)Updated Date: Fri, 01 Sep 2023 06:58:33 PM (IST)
Social Media पर प्रत्याशियों के प्रचार की कमान संभालेंगे कमल नाथ के स्पेशल 100
इनका काम प्रत्याशी और पार्टी का प्रचार सभी इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर सूचनाएं प्रसारित करने से लेकर फीडबैक जुटाने का होगा।

HighLights

  1. कांग्रेस के आईटी सेल ने हर विधानसभा क्षेत्र के लिए तैयार किए 100-100 कार्यकर्ता
  2. भाजपा द्वारा उठाए जाने वाले मुद्दों का तोड़ भी देंगे निकालकर
  3. इन्हें कमल नाथ के स्पेशल-100 का नाम दिया गया है।

वैभव श्रीधर। भोपाल आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस इंटरनेट मीडिया के सभी माध्यमों का भरपूर उपयोग करेगी। इसके लिए पार्टी ने वार रूम बनाने के साथ प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए 100-100 कार्यकर्ता तैयार किए हैं। इन्हें कमल नाथ के स्पेशल-100 का नाम दिया गया है। इनका काम प्रत्याशी और पार्टी का प्रचार सभी इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर सूचनाएं प्रसारित करने से लेकर फीडबैक जुटाने का होगा।

पार्टी का आइटी विभाग विभिन्न मुद्दों को लेकर वीडियो भी तैयार करवा रहा है, जिन्हें प्रत्याशियों की घोषणा के साथ ही प्रसारित किया जाने लगेगा। वहीं, विभाग की एक टीम केवल भाजपा द्वारा उठाए जाने वाले मुद्दों का अध्ययन करके उसका तोड़ निकालने के लिए तैयार की गई है।


कांग्रेस ने प्रदेश में भाजपा के संगठन से मुकाबला करने के लिए मतदान केंद्र पर फोकस किया है। भारत जोड़ो यात्रा और कर्नाटक चुनाव का काम देख चुके सुनील कानूगोलू की टीम ने भोपाल में डेरा डाल लिया है और वार रूम भी बन गया है। यहां फिलहाल मैदानी स्तर से चुनाव के मुद्दों, संभावित दावेदार और चुनाव की तैयारियों पर फीडबैक लिया जा रहा है।

विभाग के अध्यक्ष अभय तिवारी का कहना है कि ये स्पेशल-100, प्रत्याशी कोई भी हो, उसके लिए काम करेंगे। इंटरनेट मीडिया के सभी प्लेटफार्म का उपयोग पार्टी की बात आमजन तक पहुंचाने के लिए किया जाएगा। प्रत्याशी की ओर से सामग्री पोस्ट करने का काम ये कार्यकर्ता करेंगे।

फिर उस पर मिलने वाला फीडबैक संगठन तक पहुंचेंगे। कांग्रेस द्वारा घोषित होने वाले वचन पत्र, प्रमुख नेताओं की सभा, रोड शो सहित अन्य कार्यक्रमों की लिंक साझा होगी तो समय-समय पर पार्टी की रीति-नीति से जुड़े वीडियो प्रसारित किए जाएंगे।

ये सभी सामग्री राज्य स्तर से उपलब्ध कराई जाएगी ताकि एकरूपता रहे। भाजपा के हर मुद्दे पर होगा पलटवार प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग अध्यक्ष केके मिश्रा का कहना है कि भाजपा द्वारा जो भी मुद्दा उठाया जाएगा, उस पर पलटवार होगा। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने एक टीम तैयार की है, जो प्रमाणिक तथ्य उपलब्ध कराएगी।