• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Election 2023: तीन प्रत्याशियों ने दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में किया मतदान

MP Election 2023: हुजूर से भाजपा प्रत्याशी रामेश्वर शर्मा, नरेला से भाजपा प्रत्याशी विश्वास कैलाश सारंग और गोविंदपुरा से भाजपा प्रत्याशी कृष्णा गौर ने...और पढ़ें

By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Fri, 17 Nov 2023 10:44:59 PM (IST)Updated Date: Fri, 17 Nov 2023 10:44:59 PM (IST)
MP Election 2023: तीन प्रत्याशियों ने दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में किया मतदान

HighLights

  1. भाजपा व कांग्रेस के प्रत्याशी अपने स्वजनों के साथ मतदान करने पहुंचे

MP Election 2023: भोपाल (नवदुनिया प्रतिनिधि)। भोपाल जिले सात में से तीन विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशी दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र के मतदाता हैं। हुजूर से भाजपा प्रत्याशी रामेश्वर शर्मा, नरेला से भाजपा प्रत्याशी विश्वास कैलाश सारंग और गोविंदपुरा से भाजपा प्रत्याशी कृष्णा गौर ने शुक्रवार को दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के मतदाता किया। वहीं दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी भगवानदास सबनानी, बैरसिया से भाजपा प्रत्याशी विष्णु खत्री ने हुजूर क्षेत्र में मतदान किया। वहीं दक्षिण-पश्चिम से कांग्रेस उम्मीदवार पीसी शर्मा मध्य क्षेत्र में वोट डाला। मध्य से कांग्रेस प्रत्याशी आरिफ मसूद शाहजहांनाबाद उत्तर विधानसभा क्षेत्र में मतदान किया। उत्तर से कांग्रेस प्रत्याशी आतिफ अकील लक्षमी टाकीज क्षेत्र निवासी हैं, जो मध्य विधानसभा क्षेत्र में आता है। उन्होंने वहां मतदान किया।

मध्य : भाजपा प्रत्याशी ध्रुव नारायण सिंह : 10 नंबर स्‍थ‍ित नालंदा स्कूल मतदान केंद्र पर मतदान किया। कांग्रेस प्रत्याशी आरिफ मसूद ने शाहजहांनाबाद में मतदान किया।

गोविंदपुरा: भाजपा प्रत्याशी कृष्णा गौर ने लघु वनोपज संघ मतदान केंद्र 74 बंगले पर मतदान किया। कांग्रेस प्रत्याशी रवींद्र झूमरवाला ने पत्नी व स्वजनों के साथ साकेत नगर मतदान केंद्र में मतदान किया।

हुजूर: हुजूर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रामेश्वर शर्मा ने पत्नी के साथ कोलार बस्ती मतदान केंद्र पर मतदान किया। कांग्रेस प्रत्याशी नरेश ज्ञानचंदानी ने संत हिरदाराम नगर में किया मतदान।

नरेला : कांग्रेस प्रत्याशी मनोज शुक्ला उत्तर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र छोला में वोट डाला। भाजपा प्रत्याशी विश्वास कैलाश सारंग ने दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में 74 बंगला लघु वनोपज संघ मतदान केंद्र पर मतदान किया।

दक्षिण पश्चिम: कांग्रेस प्रत्याशी पीसी शर्मा 1100 क्वार्टर आवास स्थित राजभोज स्कूल मतदान केंद्र पर मतदान किया। भाजपा प्रत्याशी भगवानदास सबनानी लालघाटी क्षेत्र में मतदान करेंगे। उसके बार दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में मोर्चा संभालेंगे।

उत्तर : कांग्रेस प्रत्याशी आतिफ अकील ने मध्य विधानसभा क्षेत्र में लक्ष्मी टाकीज के पास पोलिंग बूथ पर मतदान किया। भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा ने उत्तर विधानसभा क्षेत्र में मतदान किया।

बैरसिया : भाजपा प्रत्याशी विष्णु खत्री ने लालघाटी हुजूर विधानसभा क्षेत्र में मतदान किया। कांग्रेस प्रत्याशी जयश्री हरिकरण ने बैरसिया के गांव खजूरिया राम मतदान केंद्र पर मतदान किया।