• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Election News: CM शिवराज सिंह ने कार्यकर्ता महाकुंभ की तैयारियों के लिए ली बैठक, बोले- BJP के विराट स्वरूप के होंगे दर्शन

मध्य प्रदेश भाजपा का कार्यकर्ता महाकुंभ 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र म...और पढ़ें

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Fri, 22 Sep 2023 10:12:16 PM (IST)Updated Date: Fri, 22 Sep 2023 10:12:16 PM (IST)
MP Election News: CM शिवराज सिंह ने कार्यकर्ता महाकुंभ की तैयारियों के लिए ली बैठक, बोले- BJP के विराट स्वरूप के होंगे दर्शन
CM शिवराज सिंह ने कार्यकर्ता महाकुंभ की तैयारियों के लिए ली बैठक।

भोपाल (राज्य ब्यूरो)। मध्य प्रदेश भाजपा का कार्यकर्ता महाकुंभ 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महाकुंभ को संबोधित करेंगे। शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यकर्ता महाकुंभ की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ताओं की बैठक ली। शिवराज सिंह चौहान ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक का संचालन उमाशंकर गुप्ता ने किया।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कार्यकर्ता महाकुंभ भाजपा के विराट स्वरूप का दर्शन कराता है। जन आशीर्वाद यात्राओं में जनता का उत्साह बताता है कि विधानसभा चुनाव में अब तक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक जनादेश भाजपा को मिलेगा। पार्टी के कार्यकर्ता दूरस्थ क्षेत्रों से अनेक समस्याओं का सामना कर कार्यकर्ता महाकुंभ में भोपाल आ रहे हैं, जिनके स्वागत की व्यवस्था हम सभी को मिलकर करना है और अपना सर्वश्रेष्ठ देना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता महाकुंभ के अवसर पर नारी शक्ति का भव्य प्रदर्शन होना चाहिए। माताएं, बहनें और बेटियां पार्टी के साथ हैं।


बहनें प्रधानमंत्री का पार्टी के ध्वज से करेगी अभिनंदन

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आजादी के 75 वर्षों में देश में पहली बार महिलाओं को लोकसभा एवं विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने का ऐतिहासिक कार्य किया है। प्रदेश सरकार ने भी नगरीय निकाय के चुनाव में 50 प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया है। इस ऐतिहासिक कार्य के लिए बहनें प्रधानमंत्री का पार्टी के ध्वज के साथ अभिनंदन करेंगी।

कार्यकर्ता महाकुंभ में बनेगा रिकार्ड

पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता महाकुंभ अपने आप में रिकार्ड बनाने वाला आयोजन है। पूर्व में भी पार्टी ने ऐसे सफल कार्यक्रम कार्यकर्ताओं के बल पर आयोजित किए हैं, यह महाकुंभ भी सफलता को प्राप्त हो, इस दिशा में हमें आगे बढ़ना है।