यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
MP Election Results 2023: जब लाड़ली बहना ने इस अंदाज में दी शिवराज सिंह को बधाई
MP Election Results 2023: यह माना जा रहा है कि लाडली बहना योजना ने मप्र में भाजपा की जीत में प्रमुख भूमिका निभाई है।
By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Sun, 03 Dec 2023 12:54:24 PM (IST)Updated Date: Sun, 03 Dec 2023 12:54:24 PM (IST)

MP Election Results 2023: भोपाल। मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार फिर से बनना अब तय हो गया है। इसमें राज्य सरकार की महिला कल्याणकारी योजनाओं की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
यह माना जा रहा है कि लाडली बहना योजना ने मप्र में भाजपा की जीत में प्रमुख भूमिका निभाई है। राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं को प्रतिमाह 1250 रुपये देने की योजना आरंभ की थी। इसके सकारात्मक नतीजे सामने आए हैं। प्रदेश में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाजपा सरकार को अपना समर्थन दिया।
जब भाजपा की जीत तय हो गई तो भोपाल के मुख्यमंत्री कार्यालय में कार्यरत मालिन राधा बाई भी अपनी खुशी नहीं रोक सकी। राधा बाई ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को फूल देकर बधाई दी।
उल्लेखनीय है कि राधा भाई मुख्यमंत्री हाउस के बगीचे का रखरखात करती हैं। वे ही हर दिन मुख्यमंत्री शिवराज को भगवान की पूजा के लिए फूल लाकर देती हैं। शिवराज को बधाई देने के दौरान राधा बाई भावुक भी हो गईं।