• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में रियाज मंजिल, नानी की हवेली सहित शत्रु संपत्तियों की होगी नीलामी, मुख्य सचिव ने की बैठक

भोपाल जिले में शत्रु संपत्तियों की पहचान, सत्यापन और मूल्यांकन की प्रक्रिया तेज की जाएगी।

By Madanmohan malviyaEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Tue, 13 Oct 2026 11:49:06 AM (IST)Updated Date: Tue, 13 Oct 2026 11:49:06 AM (IST)
भोपाल में रियाज मंजिल, नानी की हवेली सहित शत्रु संपत्तियों की होगी नीलामी, मुख्य सचिव ने की बैठक
भोपाल में शत्रु संपत्तियों की नीलामी की तैयारी तेज (AI Generated Image)

HighLights

  1. मुख्य सचिव ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक
  2. 31 अक्टूबर तक मूल्यांकन पूरा करने के निर्देश
  3. रियाज मंजिल, नानी की हवेली सूची में शामिल

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। जिले में स्थित शत्रु संपत्तियों की पहचान, सत्यापन और मूल्यांकन की प्रक्रिया तेज की जाएगी। मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल की अध्यक्षता में सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक हुई। इसमें भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा शामिल हुए और शत्रु संपत्ति के बारे में प्राथमिक जानकारी दी। इस पर मुख्य सचिव ने प्रशासन को शत्रु संपत्तियों की सूची तैयार कर 31 अक्टूबर तक मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

बाजार दर और पंजीयन दर से होगा मूल्यांकन

मूल्यांकन प्रचलित बाजार दर और पंजीयन कार्यालय की दरों का मिलान कर किया जाना है। इसके बाद अगली बैठक में रिकॉर्ड की समीक्षा कर नियमानुसार नीलामी की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। जानकारी के अनुसार भोपाल में रियाज मंजिल, दो बड़े होटल, नानी की हवेली, फ्लैग स्टाफ और बहार मंजिल सहित अन्य शत्रु संपत्तियों की जानकारी जुटाई जा रही है।


राजस्व अभिलेखों की होगी जांच

प्रशासन को इन संपत्तियों के राजस्व अभिलेखों, मौके की स्थिति और उपलब्ध दस्तावेजों का सूक्ष्म परीक्षण कर यह सुनिश्चित करना है कि संबंधित संपत्ति शत्रु संपत्ति की श्रेणी में आती है या निष्क्रांत संपत्ति है।

डिजिटल रिकॉर्ड और ई-मैपिंग पर भी जोर

बैठक में शत्रु संपत्तियों के डिजिटलीकरण, ई-मैपिंग और रिमोट सेंसिंग से संबंधित जानकारी तैयार करने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही भूमि पर अतिक्रमण की स्थिति, विवादों और नीलामी की संभावनाओं का विवरण जुटाया जाएगा। राजस्व अभिलेखों में नियमानुसार संपत्ति को कस्टोडियन आफ एनीमी प्रॉपर्टी फार इंडिया के नाम से दर्ज करने की कार्रवाई भी की जानी है।