• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मप्र घुड़सवारी अकादमी के खिलाड़ी राजू सिंह भदौरिया भारतीय टीम में शामिल

घुड़सवारी में राजू सिंह भदौरिया ने मप्र को दिलाया स्‍वर्ण पदक

By Ravindra SoniEdited By: Ravindra Soni
Publish Date: Thu, 05 Nov 2020 07:43:21 PM (IST)Updated Date: Thu, 05 Nov 2020 07:43:21 PM (IST)
मप्र घुड़सवारी अकादमी के खिलाड़ी राजू सिंह भदौरिया भारतीय टीम में शामिल

भोपाल। मध्य प्रदेश राज्य घुड़सवारी अकादमी के खिला‍डि़यों ने अपने सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन से प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। दिल्ली के आर्मी पोलो क्लब में आयोजित एफआइ वर्ल्‍ड ड्रेसाज चैलेंज में अकादमी के खिलाड़ी राजू सिंह भदौरिया ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सवार्धिक अंक बटोरे और मप्र को स्वर्ण पदक दिलाया। राजू सिंह ने अश्‍व पर शानदार प्रदर्शन करते हुए यूथ क्लास व्यक्तिगत स्पर्धा में अर्जित किया। राजू सिंह यूथ क्लास में भारतीय घुड़सवारी टीम में चयन होने वाले मप्र के एकमात्र खिला़डी है। इसी तरह अकादमी की प्रतिभावान खिलाड़ी परिधि जोशी ने सीनियर वर्ग की व्यक्तिगत स्पर्धा सिविला अश्व पर प्रदर्शन कर मप्र को स्वर्ण पदक दिलाया। जबकि अकादमी के खिलाड़ी भोलू परमार ने राॅकटिर अश्‍व पर शानदार प्रदर्शन कर यूथ क्लास में मप्र को रजत पदक दिलाया। वर्ल्‍ड ड्रेसाज के क्‍वालीपिफकेशन रायल में अकादमी के छह खिलाडि़यों ने भागीदारी की। इनमें फराज खान, सुदीप्ति हजेला, परिधि जोशी, राजू सिंह भदौरिया, भोलू परमार व अर्जुन सिंह शामिल थे। खेलमंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने घुड़सवारी अकादमी के पदक विजेता खिलाडि़यों को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने राजू सिंह भदौरिया के भारतीय घुड़सवारी टीम में चयनित होने पर प्रसन्‍नता व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे खिलाड़ी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से मप्र का नाम रोशन कर रहे है। खेल संचालक पवन कुमार जैन ने वर्ल्‍ड ड्रेसाज के क्‍वालिफकेशन ट्रायल में घुड़सवारी अकादमी के खिलाडि़यों ने बड़ी सफलता अर्जित की है। राजू सिंह का भारतीय टीम में चयन होना मप्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। नई दिल्ली में आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर के खिलाडि़यों ने भाग लिया था। इसमें मप्र अकादमी के राजूसिंह भदौरिया के पिता साईस ( घोड़ों की देखभाल करने वाले) है। जबकि इस प्रतियोगिता में अन्य प्रतियोगियों ने महंगे अश्‍व के साथ भागीदारी की थी, वहीं राजू ने अकादमी के हाॅलीकेन के साथ मैदान में उतरे थे। राजू की इस सफलता के पीछे कोच अकादमी के कोच कैप्टन भागीरथ का विशेष योगदान है। वहीं इस स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले भोलू परमार के पिता भी काम करते है।