• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP ESB: सरकारी नौकरी की भर्ती प्रक्रिया में होंगे बदलाव! 30 की जगह होगी केवल 4 परीक्षाएं, जानें क्या होंगे नियम

ईएसबी का मानना है कि इससे परीक्षा में होने वाले खर्च और समय की भी बचत होगी। इस संबंध में मंडल ने शासन को कुल 30 प्रकार की परीक्षाओं को विलय कर केवल चा...और पढ़ें

By Anjali raiEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 18 Jul 2025 06:43:57 PM (IST)Updated Date: Fri, 18 Jul 2025 06:43:57 PM (IST)
MP ESB: सरकारी नौकरी की भर्ती प्रक्रिया में होंगे बदलाव! 30 की जगह होगी केवल 4 परीक्षाएं, जानें क्या होंगे नियम
MP ESB: भर्ती प्रक्रिया में होंगे बदलाव!

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। अब सरकारी विभागों के विभिन्न पदों के लिए सालभर भर्ती परीक्षाएं नहीं चलेंगी। अभ्यर्थियों को भी अलग-अलग परीक्षा नहीं देनी होगी। सरकार भर्ती परीक्षा की व्यवस्था में बड़ा परिवर्तन करने जा रही है। मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ESB) के माध्यम से होने वाली सालभर में 30 भर्ती परीक्षाओं के स्थान पर केवल चार परीक्षाएं आयोजित की जाएगी।

ईएसबी ने शासन को भेजा प्रस्ताव

ईएसबी ने इसका प्रस्ताव तैयार करके शासन को भेजा है। इसमें संयुक्त स्नातकोत्तर, संयुक्त स्नातक, संयुक्त उच्चतर माध्यमिक और संयुक्त वार्दीधारी परीक्षा प्रस्तावित की गई हैं। विभिन्न विभागों में एक जैसे या समकक्ष पदों के लिए संयुक्त परीक्षा आयोजित की जाएगी। विभिन्न विभागों के पदों को एक परीक्षा में शामिल करके मेधावी चयन सूची तैयार की जाएगी, जिसके आधार पर नियुक्तियां होंगी। उधर, सामान्य प्रशासन विभाग ने भर्ती परीक्षा नियम में संशोधन की तैयारी शुरू कर दी है।


परीक्षा में होने वाले खर्च और समय की भी होगी बचत

ईएसबी का मानना है कि इससे परीक्षा में होने वाले खर्च और समय की भी बचत होगी। इस संबंध में मंडल ने शासन को कुल 30 प्रकार की परीक्षाओं को विलय कर केवल चार परीक्षाओं के संचालन का प्रस्ताव बनाकर भेजा है।सभी विभागों से सुझाव भी मांगें गए हैं। बता दें, कि इस साल विभिन्न विभागों में करीब 25,472 पदों पर भर्ती प्रक्रिया की जा रही है।

चार प्रमुख श्रेणियों में परीक्षाएं आयोजित करने की तैयारी है

स्नातक स्तरीय परीक्षा- सभी ग्रुप-सी के पदों के लिए

हायर सेकेंडरी स्तरीय परीक्षा- 12वीं पास योगयता पर आधारित पदों के लिए

तकनीकी पदों के लिए परीक्षा- इंजीनियरिंग,आइटीआइ आदि तकनीकी योग्यता वाले पद

शिक्षक पात्रता परीक्षा- उच्च माध्यमिक,माध्यमिक व प्राथमिक शिक्षक पदों के लिए

आवेदन के समय करेंगे अभ्यर्थी करेंगे च्वाइस फिलिंग

विभिन्न विभागों की एक जैसी भर्ती के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा होगी, लेकिन पेपर एक जैसा तैयार किया जाएगा। अभ्यर्थियों को आवेदन करते समय च्वाइस फिलिंग करनी होगी कि वे किसी पद के लिए आवेदन किया है और परीक्षा दी है।उसके हिसाब से मेरिट सूची तैयार होगी।

इस बदलाव से लाभ

एक ही परीक्षा से अनेक विभागों में चयन की संभावना।

विभिन्न विभागों के लिए बार-बार आवेदन और परीक्षा की जरूरत नहीं।

अभ्यर्थियों का समय, पैसा और मानसिक तनाव कम होगा।

भर्ती प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और जल्द होगी।

मेरिट के आधार पर निष्पक्ष नियुक्तियां संभव होंगी।

साल 2025 की आगामी ये परीक्षाएं प्रस्तावित हैं

आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा-अगस्त 2025

प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा-अगस्त-सिंतबर 2025

समूह-02 उपसमूह-03 -अक्टूबर 2025

समूह-01 उपसमूह-02 -अक्टूबर 2025

संचालनालय लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग-सितंबर 2025

समूह-02 उपसमूह-04-नवंबर 2025

क्षेत्ररक्षक,जेल प्रहरी परीक्षा-नवंबर 2025

समूह-03 उपयंत्री-जनवरी 2026

आइटीआई में प्रशिक्षण अधिकारियों के पदों की चयन परीक्षा-फरवरी 2026

समूह-02 उपसमूह02 -मार्च 2026

सूबेदार,शीघ्रलेखक,सहायक उप निरीक्षक चयन परीक्षा-अप्रैल 2026

पुलिस आरक्षक जीडी भर्ती परीक्षा -अप्रैल 2026

सहायक उप निरीक्षक (कंप्यूटर) एवं प्रधान आरक्षक (कंप्यूटर) भर्ती परीक्षा- मई 2026

ईएसबी का क्या कहना है?

ईएसबी के संचालक साकेत मालवीय ने कहा कि एक ही ग्रुप की एक जैसे समकक्ष पदों के लिए चार परीक्षाएं कराने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। अब साल भर में करीब 30 परीक्षाओं के बदले चार परीक्षाएं होंगी। अगर शासन से मंजूरी मिलती है तो इसे लागू किया जाएगा।