• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में ऑपरेशन फेस में बड़ा खुलासा, एक चेहरे से जारी हुए 75 फर्जी सिम; पुलिस ने सात एजेंट दबोचे

भोपाल में “ऑपरेशन फेस” के तहत फर्जी सिम कार्ड एक्टिवेशन का बड़ा खुलासा हुआ है।

By prashant vyasEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sun, 26 Apr 2026 08:48:23 AM (IST)Updated Date: Sun, 26 Apr 2026 08:49:04 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
भोपाल में ऑपरेशन फेस में बड़ा खुलासा, एक चेहरे से जारी हुए 75 फर्जी सिम; पुलिस ने सात एजेंट दबोचे
भोपाल में सिम घोटाला: एक ही चेहरे से कई कनेक्शन

HighLights

  1. गुनगा में 12 सिम दस्तावेजों से फर्जी निकाले
  2. लालच में एजेंटों ने ग्राहकों के दस्तावेजों का दुरुपयोग
  3. साइबर अपराध में सिम इस्तेमाल होने की आशंका

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल: “ऑपरेशन फेस” के तहत फर्जी सिम कार्ड एक्टिवेशन के खिलाफ भोपाल देहात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात पीओएस एजेंटों को गिरफ्तार किया है। ये एजेंट एक ही चेहरे का उपयोग कर अलग-अलग ग्राहकों के दस्तावेजों से सिम जारी कर रहे थे।

बैरसिया में एक चेहरे से 75 सिम जारी

जांच में सामने आया कि बैरसिया क्षेत्र में पांच पीओएस एजेंट प्रीतम कुशवाहा, इरफान खान, राजेंद्र सिंह, वसीम खान और प्रीतम सिंह साहू ने एक ही चेहरे का इस्तेमाल कर 75 फर्जी सिम कार्ड जारी किए। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


गुनगा में भी फर्जीवाड़े का खुलासा

एक अन्य मामले में गुनगा क्षेत्र से दो पीओएस एजेंटों को गिरफ्तार किया गया। जांच में पाया गया कि अब्दुल फराज के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर 12 फर्जी सिम जारी किए गए। इनमें से 9 सिम योगेश (निवासी गुनगा) और 3 सिम जावेद खान (निवासी धमारा, गुनगा) तथा उसके साथी सैफ अली द्वारा जारी किए गए थे।

लालच में करते थे दस्तावेजों का दुरुपयोग

आरोपित एजेंट अधिक सिम बेचने पर मिलने वाले प्रोत्साहन के लालच में ग्राहकों के दस्तावेजों की फोटो कॉपी अपने पास रख लेते थे और उनका दुरुपयोग करते थे।

साइबर अपराध में इस्तेमाल की आशंका

पुलिस को आशंका है कि इन फर्जी सिमों का उपयोग साइबर अपराधों में किया गया होगा। सभी आरोपितों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, आईटी एक्ट और दूरसंचार अधिनियम 2023 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।