• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP में किसानों को दिन में 10 घंटे बिजली देने का वादा पूरा होगा, किसान संघ से बोले सीएम मोहन यादव

भारतीय किसान संघ ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर डिफाल्टर किसानों का ब्याज माफ करने और दिन में 10 घंटे बिजली देने की मांग की।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Tue, 03 Nov 2026 10:13:03 PM (IST)Updated Date: Tue, 03 Nov 2026 10:21:02 PM (IST)
MP में किसानों को दिन में 10 घंटे बिजली देने का वादा पूरा होगा, किसान संघ से बोले सीएम मोहन यादव
डिफाल्टर किसानों को मुख्यधारा में जोड़ने की मांग, 10 घंटे बिजली का आश्वासन (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)

HighLights

  1. किसानों को दिन में 10 घंटे बिजली मिले
  2. सूखाग्रस्त जिलों में खाद आपूर्ति घटाने की मांग
  3. 31 मंडियों में 10 टन के तौल कांटे लगे

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। कमल नाथ सरकार में कर्जमाफी के कारण बड़ी संख्या में किसान सहकारी समितियों के डिफाल्टर हो गए हैं। इनका ब्याज माफ कर इन्हें मुख्यधारा में जोड़ा जाए। किसानों को दिन में दस घंटे लगातार बिजली मिले। भारतीय किसान संघ ने मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिलकर ये मांगें रखीं।

मुख्यमंत्री का आश्वासन

मुख्यमंत्री ने किसान संघ के प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि दस घंटे बिजली देने का वादा है, जिसे पूरा किया जाएगा। उन्होंने डिफाल्टर किसानों, सहकारी बैंकों और मंडी समितियों के चुनाव को लेकर विचार करने का भरोसा भी दिया। साथ ही किसान संघ से युवाओं को कृषि पाठ्यक्रमों और कृषि कार्यों के प्रति आकर्षित करने में सहयोगी भूमिका निभाने के लिए कहा।


खाद और मंडियों की स्थिति

बैठक में संघ के प्रतिनिधियों ने मंडियों में दस टन के तौल कांटे ए और बी श्रेणी की मंडियों में लगाने की मांग रखी। इस पर बताया गया कि 31 मंडियों में ये कांटे लग चुके हैं और बाकी में प्रक्रिया चल रही है। खाद की आपूर्ति को लेकर चर्चा में बताया गया कि कुछ जिलों में समस्या आ रही है। जहां वर्षा कम हुई है, वहां खाद की जरूरत भी कम होगी, इसलिए आपूर्ति उन जिलों में बढ़ाई जाए जहां वर्षा की स्थिति ठीक रही है।

पराली नियंत्रण पर जोर

मुख्यमंत्री ने पराली नियंत्रण के काम में मध्य प्रदेश को रोल मॉडल बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रदेश स्तर पर सहकारी समितियों के गठन को गति देने में सहयोग की अपेक्षा जताई। साथ ही गेहूं, चना और बाजरा जैसी फसलों की खरीद और पर्याप्त विद्युत आपूर्ति के लिए किए गए प्रबंधन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फार्मर आईडी व्यवस्था से खाद और यूरिया के स्टॉक की सही जानकारी मिल रही है। कम वर्षा वाले जिलों में बोरवेल खनन पर प्रतिबंध लगाने की पहल भी की गई है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।