• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP के सरकारी भवनों पर लगेंगे सोलर पैनल, 2030 तक 50% नवकरणीय ऊर्जा का लक्ष्य

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ईंधन और ऊर्जा बचाने का आह्वान कर रहे हैं। प्रदेश के सभी सरकारी भवनों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे। उससे उत्पादित ऊर्जा से विभाग...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Tue, 12 May 2026 10:51:33 PM (IST)Updated Date: Tue, 12 May 2026 10:51:33 PM (IST)
MP के सरकारी भवनों पर लगेंगे सोलर पैनल, 2030 तक 50% नवकरणीय ऊर्जा का लक्ष्य
MP के सरकारी भवनों पर लगेंगे सोलर पैनल

HighLights

  1. 2030 तक 50% बिजली की जरूरत नवकरणीय स्रोतों से होगी पूरी
  2. रेस्को पद्धति से ₹3.78 प्रति यूनिट की दर से मिलेगी सस्ती बिजली
  3. बिना किसी शुरुआती निवेश के सरकारी भवनों पर लगेंगे सोलर पैनल

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ईंधन और ऊर्जा बचाने का आह्वान कर रहे हैं। प्रदेश के सभी सरकारी भवनों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे। उससे उत्पादित ऊर्जा से विभागों का बिजली बिल कम होगा। प्रदेश में 2030 तक कुल ऊर्जा खपत की 50 प्रतिशत पूर्ति नवकरणीय ऊर्जा से करने का लक्ष्य है। इसे लेकर मंगलवार को नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला की उपस्थिति में जिला पंचायत भोपाल के सभागार में प्रदेश के विभिन्न विभागों के शासकीय भवनों की छत पर सोलर ऊर्जा संयंत्र स्थापना के लिए शासकीय संस्थाओं व रेस्को विकासक इकाइयों के बीच विद्युत क्रय अनुबंध निष्पादन हुआ।

विभागीय मंत्री ने कहा कि आने वाले समय में हर घर की छत पर सोलर पैनल नजर आने चाहिए। रेस्को पद्धति के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों में समय पर भुगतान एवं रखरखाव सुनिश्चित किया जाए।

शून्य निवेश और नेट जीरो की दिशा में बड़ा कदम: अपर मुख्य सचिव

अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव ने कहा कि रेस्को योजना शून्य निवेश, पहले दिन से बचत और नेट जीरो की ओर बढ़ने का एक सशक्त माध्यम है। शासन के लिए यह एक महत्वपूर्ण बचत योजना है। इस साझेदारी प्रोजेक्ट में सभी संबंधित विभागों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करना चाहिए। ऐसे कार्यक्रम प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित किए जाएंगे।


किफायती बिजली और समय पर भुगतान का नियम

ऊर्जा विकास निगम के प्रबंध संचालक अमनबीर सिंह बैंस ने बताया कि रेस्को पद्धति से 3.78 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली बनेगी। बिजली बिलों का भुगतान एक से 10 तारीख के बीच करने पर भुगतान राशि में एक प्रतिशत की छूट का प्रावधान है, जबकि देरी से भुगतान करने पर 1.5 प्रतिशत की पेनल्टी लगाई जाएगी।

naidunia_image

यह भी पढ़ें- NEET UG रद होने से विद्यार्थियों की मेहनत हुई बेकार, बच्चों में बढ़ा मानसिक दवाब