• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP में छात्राओं को 10 महीने मिलेंगे 500 रुपये, गांव की बेटी और प्रतिभा किरण योजना के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

मध्य प्रदेश सरकार ने कॉलेज में पढ़ रहीं छात्राओं को प्रोत्साहन राशि देने के लिए प्रतिभा किरण(Pratibha Kiran Yojana ) और गांव की बेटी योजना(Gaon Ki Bet...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sat, 04 Jan 2025 06:45:00 AM (IST)Updated Date: Sat, 04 Jan 2025 01:22:34 PM (IST)
MP में छात्राओं को 10 महीने मिलेंगे 500 रुपये, गांव की बेटी और प्रतिभा किरण योजना के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

HighLights

  1. मप्र उच्च शिक्षा विभाग ने फरवरी तक के‍ लिए खोला पोर्टल।
  2. कॉलेज छात्राओं को 10 महीने तक 500 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे।
  3. छात्राओं के 12वीं की परीक्षा में 60 फीसदी अंक होना जरूरी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्य प्रदेश के कॉलेजों में पढ़ रहीं छात्राओं को प्रोत्साहन राशि देने के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने प्रतिभा किरण और गांव की बेटी योजना में पंजीयन करने के लिए पोर्टल खोल दिया है।

अब छात्राएं दोनों में से एक योजना में 500-500 रुपये प्रतिमाह लेने के लिए पंजीयन करा सकेंगी। पोर्टल फरवरी तक खुला रहेगा, इसमें पूर्व छात्राओं का नवीनीकरण किया जाएगा और वर्तमान सत्र में प्रवेश लेने वालीं छात्राओं के नवीन पंजीयन होंगे।

12वीं में 60 फीसदी अंक और बीपीएल

naidunia_image

बता दें, गांव की बेटी योजना के लिए ग्रामीण छात्रा को ग्रामीण निवासी होना अनिवार्य है। वहीं 12वीं में 60 फीसद अंक होने के साथ उसका गरीबी रेखा के नीचे होना जरूरी है। इसके बाद विभाग उसे साल के 10 महीने 500-500 रुपये देगा।


वहीं प्रतिभा किरण योजना के लिए शहरी क्षेत्र की छात्राओं को 12वीं में 60 फीसद अंक लाना अनिवार्य है। उसे भी 10 महीने तक 500-500 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। दोनों ही योजनाओं की लाभार्थी छात्राएं प्रदेश के किसी भी निजी या सरकारी कॉलेज में प्रवेश ले सकती हैं।