• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

एमपी में प्रशासनिक फेरबदल: सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए आदेश, बदल गए शाजापुर, सीधी और रीवा के सीईओ

MP Govt Officers Transfers: मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रशासनिक आधार पर राज्य प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों का स्थानांतरण किया ह...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Fri, 21 Aug 2026 04:44:22 PM (IST)Updated Date: Fri, 21 Aug 2026 04:44:22 PM (IST)
एमपी में प्रशासनिक फेरबदल: सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए आदेश, बदल गए शाजापुर, सीधी और रीवा के सीईओ
मध्य प्रदेश में 4 राज्य प्रशासनिक अधिकारियों की नई पदस्थापना (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. राज्य प्रशासनिक सेवा के 4 अधिकारियों का किया गया तबादला
  2. शैलेंद्र सिंह सोलंकी को शाजापुर जिला पंचायत CEO बनाया गया
  3. अनुपमा चौहान बनीं जिला हरदा की नई अपर कलेक्टर

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (मंत्रालय, वल्लभ भवन, भोपाल) ने प्रशासनिक आधार पर राज्य प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। दिनांक 21 अगस्त 2026 को उप सचिव 'कार्मिक' अर्चना सोलंकी के हस्ताक्षर से जारी इस आदेश के तहत अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जानिए किसे मिली कौन-सी नई जिम्मेदारी

1. श्रीमती अनुपमा चौहान (RR 2006): शाजापुर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) के पद से स्थानांतरित कर इन्हें अपर कलेक्टर, जिला हरदा के पद पर नियुक्त किया गया है।

2. श्री शैलेंद्र सिंह सोलंकी (RR 2007): सीधी जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को अब मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, शाजापुर पदस्थ किया गया है।

naidunia_image

3. श्री मेहताब सिंह गुर्जर (RR 2008): रीवा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के रूप में कार्यरत श्री गुर्जर को उप सचिव, मध्य प्रदेश शासन, खनिज साधन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

4. श्री गणेश कुमार जायसवाल (RR 2012): जनसंपर्क संचालनालय, भोपाल के अपर संचालक को स्थानांतरित करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, बैतूल बनाया गया है।

यह आदेश राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।