• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

मध्य प्रदेश में 18 साल बाद होमगार्ड के 5020 पदों पर होगी सीधी भर्ती, महिलाओं को 33% आरक्षण

मध्य प्रदेश में करीब 18 साल बाद होमगार्ड (नगर सेना) के रिक्त पदों पर भर्ती की तैयारी की जा रही है। कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) इसी माह भर्ती प्रक्रिया श...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Wed, 14 Oct 2026 09:25:50 PM (IST)Updated Date: Wed, 14 Oct 2026 09:25:50 PM (IST)
मध्य प्रदेश में 18 साल बाद होमगार्ड के 5020 पदों पर होगी सीधी भर्ती, महिलाओं को 33% आरक्षण
मध्य प्रदेश में 18 साल बाद होमगार्ड के 5020 पदों पर होगी सीधी भर्ती

HighLights

  1. MP में 18 साल बाद 5020 होमगार्ड पदों पर होगी राज्यस्तरीय भर्ती
  2. महाकाल मंदिर सुरक्षा के लिए 488 पद अलग से शामिल किए गए
  3. महिलाओं को पहली बार भर्ती में 33% आरक्षण दिया जाएगा

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। मध्य प्रदेश में करीब 18 साल बाद होमगार्ड (नगर सेना) के रिक्त पदों पर भर्ती की तैयारी की जा रही है। कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) इसी माह भर्ती प्रक्रिया शुरू कर सकता है। कुल 5020 पदों पर भर्ती प्रस्तावित है। इनमें सामान्य ड्यूटी के 4532 और उज्जैन के महाकाल मंदिर की सुरक्षा के लिए 488 पद शामिल हैं। पहली बार होमगार्ड की भर्ती प्रदेश स्तर पर भर्ती की जाएगी। अभी तक जिला स्तर पर रिक्त पदों के आधार पर भर्ती होती थी।

2008 के बाद से नहीं हुई नियमित भर्ती, स्वीकृत में से 6690 पद हैं खाली

प्रदेश में होमगार्ड को डाइंग कैडर घोषित किए जाने के कारण वर्ष 2008 के बाद से नियमित भर्ती नहीं हुई। हालांकि, वर्ष 2016 में सिंहस्थ के दौरान 2600 जवानों की अस्थायी रूप से भर्ती की गई थी। बाद में इन जवानों को नियमित सेवा में शामिल कर लिया गया।


इसके बाद से नई भर्ती नहीं होने के कारण रिक्त पदों की संख्या बढ़ती गई। इसके चलते सेवानिवृत्त होने वाले जवानों के स्थान पर नई नियुक्तियां नहीं की जा रही थीं। अब लंबे समय से खाली पड़े पदों को भरने की तैयारी है। प्रदेश में होमगार्ड के कुल 15,800 पद स्वीकृत हैं। इनके लिए 97 कंपनियां गठित हैं। स्वीकृत पदों में से 6690 रिक्त हैं।

महिलाओं को भी मिलेगा अवसर: 33 प्रतिशत पद रहेंगे आरक्षित

अन्य भर्तियों की तरह होमगार्ड में भी महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत पद आरक्षित किए जाएंगे। इसके पहले सिर्फ एक बार होमगार्ड में महिलाओं की भर्ती की गई थी। अभी उनकी संख्या 350 है। होमगार्ड की सेवा परिस्थितियां जिला पुलिस बल की तुलना में कठिन मानी जाती रही हैं। इस कारण महिलाओं को भर्ती नहीं किया जाता था।

हालांकि, अब सेवा की परिस्थितियों में बदलाव के साथ महिलाएं भी कठिन जिम्मेदारियां निभाने के लिए आगे आ रही हैं। यही स्थिति मध्य प्रदेश विशेष सशस्त्र बल की है। यहां भी महिलाओं की भर्ती नहीं की जा रही है। महिलाओं के अतिरिक्त अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 20 प्रतिशत और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 15 प्रतिशत पद सुरक्षित रहेंगे। ओबीसी को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है।

भर्ती के लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है। इसके पहले जिला स्तर पर भर्ती होती थी, जिसे पहली बार प्रदेश स्तर पर कर्मचारी चयन मंडल से कराने की तैयारी है। इसका शीघ्र विज्ञापन जारी हो सकता है। - प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव, महानिदेशक- होमगार्ड