• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एमपी के गृहमंत्री की चेतावनी के बाद सब्यसाची मुखर्जी ने हटाया मंगलसूत्र का विज्ञापन

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, अगर आगे दोबारा ऐसा हुआ तो चेतावनी नही, सीधे कार्रवाई होगी।

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sun, 31 Oct 2021 12:04:32 PM (IST)Updated Date: Mon, 01 Nov 2021 01:30:41 PM (IST)
एमपी के गृहमंत्री की चेतावनी के बाद सब्यसाची मुखर्जी ने हटाया मंगलसूत्र का विज्ञापन

भोपाल। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की चेतावनी के बाद डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने मंगलसूत्र का विज्ञापन हटा दिया है। उन्होंने कहा कि इस विज्ञापन से समाज में एक वर्ग को पीड़ा पहुंची है, जिसका मुझे गहरा दुख है। उधर गृहमंत्री मिश्रा ने कहा कि सब्यसाची मुखर्जी ने मेरे पोस्ट के बाद अपना विज्ञापन वापस ले लिया है। अगर इस तरह की बात दोहराई जाती है, तो इस बार चेतावनी नहीं दी जाएगी, सीधे कार्रवाई की जाएगी। उनसे और उनके जैसे लोगों से मेरी अपील है कि लोगों की भावनाओं को ठेस न पहुंचाएं।

फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने मंगलसूत्र के विज्ञापन को हटा लिया है इसलिए अब इस मामले का पटाक्षेप हो चुका है।

हिंदू धर्म के साथ खिलवाड़ करने वाले ऐसे कृत्य को हम #Sabyasachi और डाबर कंपनी की पहली बार की भूल मान रहे हैं। अगर आगे दोबारा ऐसा हुआ तो चेतावनी नही,सीधे कार्रवाई होगी। pic.twitter.com/8rPvWFSTNp

— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) November 1, 2021

रविवार के दिन गृहमंत्री मिश्रा ने सब्साची को 24 घंटे के अंदर मंगलसूत्र का विज्ञापन हटाने का अल्टीमेटम दिया था, उन्होंने कहा था कि अगर डिजाइनर इसे नहीं हटाते तो उनके खिलाफ केस दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। मंगलसूत्र का विज्ञापन बेहद आपत्तिजनक और मन को आहत करने वाला है। आभूषणों में सर्वाधिक महत्व का आभूषण मंगलसूत्र होता है। हम मानते हैं कि मंगलसूत्र का पीला हिस्सा मां पार्वती का प्रतीक होता है और काला हिस्सा भगवान शिव जी की कृपा से महिला और उसके पति की रक्षा होती है।


मां पार्वती जी की कृपा से जीवन दांपत्य सुखमय होता है। गृहमंत्री मिश्रा ने रविवार सुबह कहा था कि मैं पहले भी चेतावनी दे चुका हूं, डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी को मैं व्यक्तिगत रूप से चेतावनी दे रहा हूं और 24 घंटे का अल्टीमेटम भी दे रहा हूं। 24 घंटे के अंदर यह विज्ञापन जो आपत्तिजनक और अश्लील है, नहीं हटाया तो केस रजिस्टर्ड होगा और वैधानिक कार्रवाई की जाएगी और अलग से फोर्स भेजी जाएगी।

डाबर को भी दी थी चेतावनी, हटाया विज्ञापन

सब्यसाची मुखर्जी के विज्ञापन का इंटरनेट मीडिया पर महिलाओं द्वारा विरोध किया जा रहा। अनेक सामाजिक संगठनो ने इस विज्ञापन को हटाने और फैशन डिजाइनर माफी मांगने की बात कही है। गौरतलब है कि इसके पहले गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने डाबर को करवा चौथ का विज्ञापन हटाने की चेतावनी दी थी और कहा था कि अगर विज्ञापन नहीं हटा तो वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जिसके बाद डाबर कंपनी ने अपना विज्ञापन इंटरनेट से हटा लिया था।

फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के मंगलसूत्र का विज्ञापन बेहद आपत्तिजनक और मन को आहत करने वाला है।

अगर 24 घंटे में आपत्तिजनक विज्ञापन नहीं हटाया तो #SabyasachiMukherjee के खिलाफ केस रजिस्टर्ड कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।#Sabyasachi pic.twitter.com/iGl9lp3gsR

— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) October 31, 2021