• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP IAS Transfer:देर रात हुए 15 आईएएस अधिकारियों के तबादले, भरत यादव होंगे मुख्यमंत्री के सचिव

MP IAS Transfer मध्य प्रदेश में एक बार फिर 15 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। आईएएस भारत यादव मुख्यमंत्री मोहन यादव के सचिव बनाए गए हैं। अविनाश...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Fri, 02 Feb 2024 10:51:45 PM (IST)Updated Date: Sun, 04 Feb 2024 04:28:44 PM (IST)
MP IAS Transfer:देर रात हुए 15 आईएएस अधिकारियों के तबादले, भरत यादव होंगे मुख्यमंत्री के सचिव
MP IAS Transfer

HighLights

  1. भरत यादव होंगे मुख्यमंत्री के सचिव
  2. आबकारी आयुक्त अभिजीत अग्रवाल को किया पदस्थ
  3. अपर मुख्य सचिव विनोद कुमार को महानिदेशक प्रशासन अकादमी भेजा

भोपाल (राज्य ब्यूरो)। 2008 बैच के आइएएस अधिकारी भरत यादव अब मुख्यमंत्री के सचिव होंगे। अब उनके पास नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। यादव के साथ ही मुख्यमंत्री कार्यालय में चार अन्य अधिकारी भी पदस्थ किए गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी अब सामान्य प्रशासन विभाग संभालेंगे। अपर मुख्य सचिव विनोद कुमार को महानिदेशक प्रशासन अकादमी बनाया गया है।

आबकारी आयुक्त ओमप्रकाश श्रीवास्तव की जगह अभिजीत अग्रवाल को पदस्थ किया है। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के अनुमोदन के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार देर रात 15 आइएएस अधिकारियों की नवीन पदस्थापना कर दी। इसमें मुख्यमंत्री कार्यालय में पांच अधिकारी पदस्थ किए गए हैं।


अविनाश लवानिया अब मुख्यमंत्री के अपर सचिव होंगे। उनके पास मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार रहेगा। चंद्रशेखर वालिम्बे राजस्व विभाग के अपने पूर्व दायित्वों के साथ मुख्यमंत्री के अपर सचिव भी होंगे। 2015 बैच की अधिकारी अदिति गर्ग मुख्यमंत्री की उप सचिव के साथ संचालक स्वास्थ्य भी रहेंगी। इसी तरह अंशुल गुप्ता को मुख्यमंत्री कार्यालय में उप सचिव के साथ प्रबंध संचालक राज्य इलेक्ट्रानिक्स विकास निगम तथा कार्यपालक संचालक राज्य लोक सेवा अभिकरण एवं मिशन संचालक समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन की जिम्मेदारी दी गई है।

मनीष रस्तोगी और केसी गुप्ता

अपर मुख्य सचिव केसी गुप्ता के पास संसदीय कार्य विभाग का अतिरिक्त प्रभार रहेगा। विभाग ने प्रमुख सचिव अनिरुद्ध मुकर्जी को प्रशासन अकादमी के दायित्व से मुक्त कर आयुष विभाग में पदस्थ किया है। अब उनके पास लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार रहेगा। मनीष रस्तोगी प्रमुख सचिव समन्वय मुख्य सचिव रहेंगे। जेल विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी उनके पास ही रहेगा।

आबकारी आयुक्त ओमप्रकाश श्रीवास्तव को सचिव गृह और कार्यपालक संचालक आपदा प्रबंधन संस्थान, सचिव गृह रवींद्र सिंह को आयुक्त सह संचालक खाद्य नागरिक आपूर्ति और संचालक राज्य भंडार गृह निगम का अतिरिक्त प्रभार, तरुण कुमार पिथोड़े को संचालक खाद्य के स्थान पर आयुक्त चिकित्सा शिक्षा, डा. नवनीत मोहन कोठारी को प्रबंध संचालक इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कार्पोरेशन तथा स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड को सचिव मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास, आयुक्त गृह निर्माण मंडल, विमानन बनाया गया है।

कार्यकारी संचालक मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम चंद्रमौली शुक्ला को प्रबंध संचालक इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कार्पोरेशन, स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड पदस्थ किया है। वे आयुक्त गृह निर्माण मंडल तथा विमानन का प्रभार भी देखेंगे।

अपर संचालक मंडी बोर्ड गौतम सिंह को परियोजना संचालक स्किल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट होंगे। उधर, राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी प्रियंका गोयल को माध्यमिक शिक्षा मंडल का अतिरिक्त सचिव बनाया गया है। वे अभी महाप्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम हैं।