• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPS Transfer: एमपी में डीआईजी से लेकर एडीजी स्तर के 15 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। राज्य सरकार ने डीआईजी से लेकर एडीजी स्तर के 15 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इसमें लोकायुक्त प...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 24 Mar 2025 07:50:23 AM (IST)Updated Date: Mon, 24 Mar 2025 08:04:43 AM (IST)
IPS Transfer: एमपी में डीआईजी से लेकर एडीजी स्तर के 15 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर
भोपाल स्थित मध्य प्रदेश पुलिस का मुख्यालय। फाइल फोटो

HighLights

  1. मऊगंज की घटना के बाद रीवा डीआईजी को हटाया।
  2. सौरभ शर्मा प्रकरण के बाद हटाए गए जयदीप प्रसाद।
  3. सीएम के ओएसडी को संचालक खेल बनाया गया।

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल(MP IPS Transfer)। पूर्व परिवहन आरक्षक सौरभ शर्मा के यहां छापे के बाद लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई को लेकर कई सवाल उठ रहे थे। विधानसभा में कांग्रेस ने इसे लेकर सरकार को घेरने का प्रयास किया। उधर, सरकार ने रविवार को डीआईजी से लेकर एडीजी स्तर के 15 आइपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए।

इसमें विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त के प्रभारी महानिदेशक जयदीप प्रसाद को हटाकर उनकी जगह एडीजी गुप्तवार्ता योगेश देशमुख को पदस्थ किया है। देशमुख साफ-सुथरी छवि के अधिकारी माने जाते हैं।

जयदीप प्रसाद को एडीजी, स्टेट क्राइम रिकार्ड ब्यूरो (एससीआरबी) बनाया गया है। वहीं, एडीजी गुप्तवार्ता की जिम्मेदारी ए साई मनोहर को दी गई है। उनके पास एडीजी सायबर का अतिरिक्त प्रभार रहेगा।

naidunia_image

साकेत पांडेय को हटाया

मुख्यमंत्री के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी राकेश गुप्ता को संचालक खेल बनाया गया है। राज्य शासन ने मऊगंज में पुलिस पर हमले की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक को हटाने के बाद रीवा जोन के डीआईजी साकेत पांडेय को भी हटा दिया।


उन्हें पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया है। वहीं, एक जनवरी से रिक्त रीवा आईजी के पद पर सचिव गृह गौरव राजपूत और डीआईजी पद पर राजेश सिंह को पदस्थ किया है। राजपूत की लंबे समय से मैदानी पदस्थापना की चर्चा थी।