• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Lok Sabha BSP Candidate List: बसपा ने सतना से नारायण त्रिपाठी को उतारा, एमपी में सात सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी

MP Lok Sabha BSP Candidate List: बहुजन समाज पार्टी ने मध्य प्रदेश में घोषित की प्रत्याशियों की सूची।

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Thu, 21 Mar 2024 07:31:39 PM (IST)Updated Date: Thu, 21 Mar 2024 10:34:58 PM (IST)
MP Lok Sabha BSP Candidate List: बसपा ने सतना से नारायण त्रिपाठी को उतारा, एमपी में सात सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी
मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव में बसपा।

HighLights

  1. बसपा ने खजुराहो से कमलेश पटेल को बनाया प्रत्याशी।
  2. सात में से पांच सामान्य सीटें हैं।
  3. दो लोकसभा सीटे अजजा की हैं।

MP Lok Sabha BSP Candidate List: नवदुनिया राज्य ब्यूरो, भोपाल। मैहर से चार बार के विधायक नारायण त्रिपाठी ने एक बार फिर पार्टी बदल ली है। गुरुवार को वह बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में शामिल हो गए। प्रदेश बसपा कार्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत पिप्पल ने उन्हें सदस्यता दिलाई। पार्टी ने कुछ देर बाद ही उन्हें सतना लोकसभा सीट से प्रत्याशी भी घोषित कर दिया। साथ ही पार्टी ने अन्य छह सीटों पर भी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। यह सभी पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी हैं।

खजुराहो से कमलेश पटेल, सीधी से पूजन राम साकेत, मंडला से इंदर राम उइके, छिंदवाड़ा से उमाकांत बंदेवार, मंदसौर से कन्हैयालाल मालवीय और बैतूल से अशोक भलावी को मैदान में उतारा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. रमाकांत पिप्पल ने बताया कि एक-दो दिन के भीतर अन्य उम्मीदवारों की भी घोषणा हो जाएगी।


नारायण त्रिपाठी इसके पहले निर्दलीय, समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, भाजपा में रह चुके हैं। विधानसभा चुनाव के पहले उन्होंने विंध्य जनता पार्टी बनाई थी। 20 से अधिक सीटों पर उम्मीदवार भी उतारे थे, पर कोई जीत नहीं पाया। रीवा पूर्व सांसद बुद्धसेन पटेल, टीकमगढ़ के कांग्रेस नेता लक्ष्मण अहिरवार ने भी बसपा की सदस्यता ले ली है। पटेल लगभग एक वर्ष पहले भाजपा छोड़कर भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) में आए थे।

naidunia_image

लोकसभा सीट - प्रत्याशी का नाम

खजुराहो - कमलेश पटेल

सतना - नारायण त्रिपाठी

सीधी - पूजन राम साकेत

मंडला - इंदर सिंह उईके

छिंदवाड़ा - उमाकांत बंदेवार

मंदसौर - कन्हैयालाल मालवीय

बैतूल - अशोक भलावी