• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Lok Sabha Exit Poll 2024: मध्य प्रदेश में बढ़ेगा भाजपा का वोट शेयर, कांग्रेस को सिर्फ एक सीट मिलने का अनुमान

एक्जिट पोल 2024 : मध्य प्रदेश में 29 लोकसभा सीटों में भाजपा को मिल सकता है 61 प्रतिशत वोट शेयर।

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sun, 02 Jun 2024 08:36:08 AM (IST)Updated Date: Sun, 02 Jun 2024 08:47:28 AM (IST)
MP Lok Sabha Exit Poll 2024: मध्य प्रदेश में बढ़ेगा भाजपा का वोट शेयर, कांग्रेस को सिर्फ एक सीट मिलने का अनुमान
मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव 2024 एक्जिट पोल।

HighLights

  1. भाजपा को 28 से 29 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।
  2. कांग्रेस को मिली तो केवल एक सीट पर ही जीत मिल सकती है।
  3. भाजपा ने सभी 29 और कांग्रेस ने 27 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ा है।

MP Lok Sabha Election Exit Poll 2024: राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान होने के बाद शनिवार को विभिन्न टीवी चैनल और एजेंसियों ने एक्जिट पोल जारी किए। इसके अनुसार मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से भाजपा को 28 से 29 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

वहीं, एक्जिट पोल यह भी बता रहे हैं कि यदि कांग्रेस को मिली तो केवल एक सीट पर ही जीत मिल सकती है। बता दें, वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 28 सीटें और कांग्रेस को केवल एक छिंदवाड़ा सीट पर जीत मिली थी। एक्जिट पोल में भाजपा के वोट शेयर में भी वृद्धि का अनुमान जताया गया है।


naidunia_image

मध्य प्रदेश में भाजपा ने सभी 29 और कांग्रेस ने 27 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ा है। खजुराहो सीट कांग्रेस ने आइएनडीआइ गठबंधन की सहयोगी समाजवादी पार्टी को दी थी लेकिन नामांकन पत्र निरस्त होने से अन्य सहयोगी दल आल इंडिया फारवर्ड ब्लाक के प्रत्याशी को समर्थन दिया। वहीं, इंदौर लोकसभा सीट से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने नामांकन वापसी के अंतिम दिन नाम वापस लेकर भाजपा की सदस्यता ले ली थी।

एक्जिट पोल एजेंसी भाजपा (एनडीए) कांग्रेस (आइएनडीआइए)
इंडिया न्यूज- डी डायनमिक 28-29 1-0
जन की बात 28-29 1-0
इंडिया टीवी-सीएनएक्स 28-29 1-0
इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया 28-29 1-0
एबीपी-सी वोटर 26-28 03-01

इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एक्जिट पोल के अनुसार भाजपा का वोट शेयर पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले तीन प्रतिशत बढ़कर 61 प्रतिशत हो सकता है। वहीं, कांग्रेस को 33 प्रतिशत वोट मिलने की संभावना जताई गई है। टीवी-9 भारत के अनुसार भाजपा को 67.54 और कांग्रेस को 24.93 प्रतिशत मत मिल सकते हैं।