• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'भोपाल नवाब देशभक्त नहीं गद्दार था, उसके नाम पर कोई जगह हो तो उसे बदला जाए', MP के मंत्री का बयान

मध्य प्रदेश के मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने भोपाल नवाब को गद्दार बताते हुए उसके नाम से पहचानी जाने वाली सभी जगहों के नाम बदलने की बात कही। उन्होंने कहा कि नवाब ने भारत वर्ष में विलय होने की सहमति नहीं दी थी और देश के लोगों पर गोली चलवाई थी। मंत्री उस हमीदिया अस्पताल में कार्यक्रम में शामिल हुए थे, जिसका नाम भोपाल नवाब के नाम पर है।

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Fri, 25 Jul 2025 01:39:16 PM (IST)Updated Date: Fri, 25 Jul 2025 04:16:11 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
'भोपाल नवाब देशभक्त नहीं गद्दार था, उसके नाम पर कोई जगह हो तो उसे बदला जाए', MP के मंत्री का बयान
राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल। फाइल फोटो

HighLights

  1. भोपाल नवाब ने भारत में शामिल होने का विरोध किया था।
  2. आजादी के बाद भोपाल में नहीं लहराया गया तिरंगा झंडा।
  3. रामेश्वर शर्मा बोले- भोपाल में सभी संपत्ति राजा भोज की है।

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्य प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने भोपाल नवाब (Bhopal Nawab) को गद्दार बताते हुए उसके नाम से पहचानी जाने वाली सभी जगहों के नाम बदलने की बात कही। भोपाल के गांधी चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध हमीदिया अस्पताल में अत्याधुनिक सीटी स्कैन एवं एमआरआई मशीन के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने यह बात मीडियो से कही।

मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने बताया कि भोपाल नवाब ने भारत वर्ष में विलय होने की सहमति नहीं दी थी। 15 अगस्त 1947 को देश आजाद होने के बाद में भोपाल रियासत में तिरंगा झंडा नहीं फहराया था।

naidunia_image

भोपाल नवाब ने भारत के लोगों पर गोली चलवाई थी। उसने 6 से ज्यादा लोगों की हत्या करवाई थी। ऐसा नवाब देशभक्त नहीं हो सकता गद्दार था। उसके नाम से कोई भी इमारत हो अस्पताल हो सबके नाम बदलने की आवश्यकता है।


गौरतलब है कि जिस हमीदिया अस्पताल में मंत्री पहुंचे थे, उसका नाम भोपाल के नवाब हमीदुल्लाह खान के नाम पर रखा गया है। भोपाल में हमीदिया स्कूल भी नवाब के नाम पर ही रखा गया था।

naidunia_image

मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के पहले भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी कहा था कि भोपाल में जो भी संपत्ति है, वो सभी राजा भोज की है। राजा भोज ने ही शहर में तालाब का निर्माण कराया था।

कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने उठाई थी आपत्ति

भोपाल में परिषद की बैठक में नवाब हमीदुल्लाह खान को गद्दार कहे जाने पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा था कि नगर निगम अध्यक्ष को भोपाल के इतिहास के बारे में कोई जानकारी नहीं है। ऐसी बातें हमारी विरासत का अपमान है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।