• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Monsoon Alert: मध्य प्रदेश से गुजर रही है मानसून द्रोणिका, इस कारण पड़ रही है बौछारें, अभी भारी बारिश की उम्मीद कम

मौसम विभाग के मुताबिक, भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, सागर, इंदौर संभाग में मध्यम वर्षा की संभावना है। बीते 24 घंटे में सीहोर के इछावर में सबसे अधिक 109 म...और पढ़ें

By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Tue, 09 Jul 2024 09:47:55 PM (IST)Updated Date: Tue, 09 Jul 2024 09:47:55 PM (IST)
MP Monsoon Alert: मध्य प्रदेश से गुजर रही है मानसून द्रोणिका, इस कारण पड़ रही है बौछारें, अभी भारी बारिश की उम्मीद कम
मानसून द्रोणिका वर्तमान में जैसलमेर, रायसेन, राजनांदगांव, पुरी से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। - (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मानसून द्रोणिका रायसेन जिले से होकर गुजर रही है।
  2. बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आ रही है नमी।
  3. कम दबाव का क्षेत्र नहीं बनने से भारी बारिश नहीं हुई।

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मानसून द्रोणिका वर्तमान में प्रदेश के रायसेन जिले से होकर गुजर रही है। इसके अलावा तीन अलग-अलग स्थानों पर मौसम प्रणालियां भी बनी हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से कुछ नमी के मिलने के कारण प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो रही है।

नहीं बन रहा कम दबाव का क्षेत्र

हालांकि बंगाल की खाड़ी या अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र नहीं बनने के कारण प्रदेश में कहीं भी लगातार झमाझम वर्षा की स्थिति नहीं बना पा रही है। उधर, मंगलवार को सुबह साढ़े 8 बजे से शाम साढ़े 5 बजे तक इंदौर में 10, ग्वालियर में सात, बैतूल एवं रतलाम में चार, मंडला में तीन, धार में दो एवं मलाजखंड में एक मिलीमीटर वर्षा हुई।


इन संभागों में हो सकती है बारिश

अगले 24 घंटों के दौरान भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, सागर, इंदौर संभाग के जिलों में मध्यम स्तर की वर्षा होने की संभावना है। शेष क्षेत्रों में भी गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। बता दें कि एक जून से लेकर अभी तक प्रदेश में कुल 209.1 मिमी. वर्षा हुई है, जो सामान्य वर्षा (212.3 मिमी.) की तुलना में दो प्रतिशत कम है।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, मानसून द्रोणिका वर्तमान में जैसलमेर, रायसेन, राजनांदगांव, पुरी से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। दक्षिण गुजरात पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। दक्षिण गुजरात से लेकर केरल तक अपतटीय द्रोणिका भी बनी है। इसके अतिरिक्त महाराष्ट्र में विपरीत दिशाओं की हवाओं का सम्मिलन क्षेत्र भी बना हुआ है।

मानसून द्रोणिका के प्रदेश के मध्य से गुजरने के कारण दक्षिणी मध्य प्रदेश के जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा हो रही है। बंगाल की खाड़ी अथवा अरब सागर में किसी प्रभावी मौसम प्रणाली के नहीं बनने के कारण अभी भारी वर्षा की उम्मीद कम है। बुधवार को भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, इंदौर और सागर संभाग के जिलों में मध्यम स्तर की वर्षा होने की संभावना है। शेष क्षेत्रों में भी गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। - अजय शुक्ला, पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी, मौसम विज्ञान केंद्र

सीहोर के इछावर में 24 घंटे में 109 मिमी. वर्षा

पिछले 24 घंटे के दौरान मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक प्रदेश में सबसे अधिक 109 मिलीमीटर वर्षा सीहोर के इछावर में हुई। बैतूल में 42.6, मंडला में 35.8, खजुराहो में 29.4, उज्जैन में 5.6, उमरिया में 14.8, भोपाल में 9.5, पचमढ़ी में नौ, रायसेन में 8.8, धार में 4.4, नर्मदापुरम में 4.2, खंडवा में चार, शिवपुरी में दो, खरगोन एवं सिवनी में 1.2, रतलाम में एक और मलाजखंड में 0.6 मिलीमीटर वर्षा हुई।