• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather of MP: सोमवार को होगी मानसून की अंतिम बारिश, भोपाल-इंदौर सहित कुछ जिलों में बारिश का अलर्ट

इस बार मानसून सीजन में मध्य प्रदेश में सामान्य से 18% अधिक बारिश हुई, केवल रीवा जिले को छोड़कर सभी जिलों में बारिश सामान्य रही। मौसम विज्ञानियों ने सो...और पढ़ें

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Sun, 29 Sep 2024 09:59:15 PM (IST)Updated Date: Sun, 29 Sep 2024 09:59:15 PM (IST)
Weather of MP: सोमवार को होगी मानसून की अंतिम बारिश, भोपाल-इंदौर सहित कुछ जिलों में बारिश का अलर्ट
मध्यप्रदेश में मौसम का हाल।

HighLights

  1. इस बार मानसून में सामान्य से 18% अधिक बारिश हुई।
  2. केवल रीवा जिले में बारिश सामान्य से कम रही।
  3. सोमवार को मानसून सीजन समाप्त होने की संभावना है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। इस बार मानसून सीजन में इंद्रदेव खासे मेहरबान रहे। प्रदेश में सिर्फ रीवा जिले को छोड़कर सभी जिलों में सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। इस बार प्रदेश में सामान्य से 18 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक सोमवार को मानसून सीजन समाप्त हो जाएगा। हालांकि वर्तमान में एक चक्रवात के मौजूद रहने के साथ ही हवाओं का रुख दक्षिण-पश्चिमी बना रहने से कहीं-कहीं छिटपुट बौछारें पड़ने की संभावना बनी हुई है।

रविवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक शिवपुरी में 24, रतलाम में 21, ग्वालियर में 3, उज्जैन एवं खजुराहो में 2, इंदौर में 0.7, धार में 0.6 और बैतूल में 0.4 मिलीमीटर बारिश हुई।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। अरब सागर से लेकर बिहार तक एक द्रोणिका बनी हुई है, जो उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश से होकर गुजर रही है। पाकिस्तान के पास एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में बना हुआ है।


प्रदेश में हो सकती है हल्की बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि प्रदेश में अब बारिश की गतिविधियों में कमी आने लगेगी। हालांकि वर्तमान में हवाओं के साथ अरब सागर से कुछ नमी आ रही है। इस वजह से प्रदेश में आंशिक बादल बने रहेंगे। कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है। धूप निकलने के कारण अब दिन के तापमान में भी बढ़ोतरी होने लगेगी।

चार अवदाब के सिस्टम भी आए

इस बार लगातार मानसून प्रणालियों के सक्रिय रहने से मानसून ब्रेक की स्थिति भी निर्मित नहीं हुई। सीजन में चार शक्तिशाली अवदाब के सिस्टम भी प्रदेश में आए, जिसके चलते पूरे प्रदेश में समय-समय पर झमाझम बारिश हुई।

इसलिए रीवा रह गया रीता

मौसम विज्ञानी शुक्ला ने बताया कि इस बार अधिकतर मौसम प्रणालियां मध्य प्रदेश के मध्य में सक्रिय रहीं। पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ पर मौसम प्रणालियों के सक्रिय नहीं रहने से रीवा में कम बारिश हुई। इस सीजन में रीवा में कुल 738.9 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य बारिश (984.6 मिमी.) की तुलना में 25 प्रतिशत कम है।