• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP Weather Update: अगले 5 दिनों तक एमपी में भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों को लेकर IMD की चेतावनी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मध्य प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं (स्क्वाली विंड्स) के साथ भारी...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Mon, 06 Jul 2026 03:35:53 PM (IST)Updated Date: Mon, 06 Jul 2026 03:35:53 PM (IST)
MP Weather Update: अगले 5 दिनों तक एमपी में भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों को लेकर IMD की चेतावनी
MP Weather Update: अगले 5 दिनों तक एमपी में भारी बारिश का अलर्ट

HighLights

  1. एमपी में मौसम विभाग का भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की आशंका
  2. भोपाल और ग्वालियर में छाए काले बादल, दिन में ही गाड़ियों की जली लाइट
  3. मौसम विभाग ने 6 जिलों में ऑरेंज और भोपाल समेत 43 में येलो अलर्ट

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मध्य प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं (स्क्वाली विंड्स) के साथ भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम केंद्र के मुताबिक, आगामी पांच दिनों तक प्रदेश के मौसम में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है और मानसून की यह सक्रियता बनी रहेगी।

प्रदेश में मानसून की जोरदार वर्षा का दौर जारी है। बीते दिन राजधानी भोपाल सहित अधिकांश जिलों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई। भोपाल में शाम के समय अचानक घने काले बादल छा जाने से दिन में ही अंधेरा घिर आया, जिससे दृश्यता (विजिबिलिटी) काफी कम हो गई। इसके चलते वाहन चालकों को दिन में ही हेडलाइट जलाकर आवाजाही करनी पड़ी। भोपाल के अलावा सीहोर और ग्वालियर में भी ऐसे ही हालात बने, जहाँ घने बादलों के कारण अंधेरा छाने के बाद झमाझम बारिश हुई।


यह भी पढ़ें- एमपी को जाम से मिलेगी निजात... ₹3,540 करोड़ की लागत से बनने जा रहा है 114 km लंबा रिंग रोड, इन इलाकों की चमकेगी किस्मत

6 जिलों में ऑरेंज और भोपाल समेत 43 में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने आगामी घंटों को देखते हुए प्रदेश के बैतूल, अलीराजपुर, देवास, अनूपपुर, दमोह और सागर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, यहाँ अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है। वहीं दूसरी ओर, प्रशासन और आम नागरिकों को सतर्क करने के लिए भोपाल, विदिशा और रायसेन समेत 43 जिलों को येलो अलर्ट के दायरे में रखा गया है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम में सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।