• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Monsoon Update: रीवा, ग्वालियर में तपिश बरकरार, भोपाल व इंदौर में बारिस्ज का अलर्ट

उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। उत्तरी गुजरात एवं उससे लगे राजस्थान पर भी हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ...और पढ़ें

By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Tue, 11 Jun 2024 09:11:56 PM (IST)Updated Date: Wed, 12 Jun 2024 04:57:18 AM (IST)
MP Monsoon Update: रीवा, ग्वालियर में तपिश बरकरार, भोपाल व इंदौर में बारिस्ज का अलर्ट
वर्तमान में जम्मू कश्मीर पर एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में बना हुआ है।

HighLights

  1. हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है
  2. प्रदेश में मानसून के आने का जारी है सिलसिला
  3. प्रदेश में 5 मौसम प्रणालियां भी सक्रिय हैं

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल । दक्षिण-पश्चिम मानसून की प्रदेश में आमद का सिलसिला जारी है। मंगलवार को मानसून महाराष्ट्र के अकोला और गुजरात के नोसारी में पहुंच गया। वहीं, अलग-अलग स्थानों पर पांच मौसम प्रणालियां भी सक्रिय हैं। इनके प्रभाव से हवाओं के साथ नमी आने से प्रदेश के अधिकतर शहरों में बादल छाए हुए हैं। कहीं-कहीं तेज रफ्तार से हवाएं चलने के साथ वर्षा भी हो रही है। इसी क्रम में मंगलवार को सुबह साढ़े आठ से शाम साढ़े पांच बजे तक रतलाम में छह, छिंदवाड़ा में 0.6 एवं सिवनी में 0.4 मिलीमीटर वर्षा हुई।

रीवा में सबसे अधिक तापमान

प्रदेश में सबसे अधिक 44.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रीवा में दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वातावरण शुष्क बना रहने के कारण अभी ग्वालियर, चंबल, रीवा, शहडोल संभाग के जिलों में तपिश बरकरार रहेगी। जबकि भोपाल, जबलपुर, नर्मदापुरम, इंदौर, उज्जैन संभाग के जिलों में कहीं-कहीं तेज रफ्तार से हवाएं चलने के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।


naidunia_image

मौसम ले रहा करवट

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में जम्मू कश्मीर पर एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। उत्तरी गुजरात एवं उससे लगे राजस्थान पर भी हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। पूर्वी उत्तर प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात है। इस चक्रवात से लेकर नगालैंड तक एक द्रोणिका बनी हुई है।

हवा का रुख पश्चिमी

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में हवा का रुख पश्चिमी बना हुआ है। अलग-अलग स्थानों पर बनी इन मौसम प्रणालियों के असर से हवाओं के साथ नमी आने से बादल बने हुए हैं। इस वजह से तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार कम हैं, लेकिन इस दौरान उमस बढ़ेगी। उधर भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, इंदौर एवं उज्जैन संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा होने की भी संभावना बनी हुई है।