• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP Weather Update: एमपी में मानसून की तूफानी रफ्तार, इंदौर-भोपाल समेत 45 जिलों में होगी भारी बारिश, अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार के लिए भोपाल, इंदौर, सीहोर, नर्मदापुरम, जबलपुर और सागर समेत करीब 45 जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा का येलो अलर्ट है।

By PANKAJ SHRIVASTAVAEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 03 Jul 2026 09:07:32 PM (IST)Updated Date: Sat, 04 Jul 2026 07:18:44 AM (IST)
MP Weather Update: एमपी में मानसून की तूफानी रफ्तार, इंदौर-भोपाल समेत 45 जिलों में होगी भारी बारिश, अलर्ट जारी
45 जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा का येलो अलर्ट।

HighLights

  1. मध्य प्रदेश में मानसून की हुई तूफानी रफ्तार
  2. इंदौर में ढाई और भोपाल में सवा इंच बारिश
  3. 45 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश में रफ्तार पकड़ ली। इंदौर सहित हरदा, खंडवा और देवास में झमाझम वर्षा हुई, जबकि राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में कहीं तेज तो कहीं हल्की वर्षा दर्ज की गई। वर्षा से मौसम सुहाना हो गया और दिन के तापमान में पांच डिग्री और रात के तापमान में तीन डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे तक इंदौर में करीब ढाई इंच (59 मिलीमीटर) वर्षा हुई, जो प्रदेश में सबसे अधिक रही। इसके बाद मंडला में पौने दो इंच (44 मिमीटर), भोपाल में करीब सवा इंच (35 मिलीमीटर), बालाघाट जिले के मलाजखंड में सवा इंच (30 मिलीमीटर), दतिया में लगभग एक इंच (23 मिलीमीटर) और बैतूल में करीब एक इंच (22 मिलीमीटर) वर्षा रिकार्ड की गई। हरदा, खंडवा और देवास में भी कई स्थानों पर मूसलाधार वर्षा हुई।


50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज हवाएं

वर्षा के साथ कई जिलों में तेज हवाएं भी चलीं। सीहोर, सागर, जबलपुर, खंडवा और हरदा में करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। वहीं ग्वालियर, रीवा, सतना, नीमच और मंदसौर में गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा हुई। शाम होते-होते उज्जैन, रतलाम, छिंदवाड़ा और शिवपुरी में भी तेज वर्षा दर्ज की गई।

खंडवा और बड़वानी में रेड अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार के लिए खंडवा और बड़वानी में अत्यधिक भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं उज्जैन, छिंदवाड़ा, बालाघाट, बुरहानपुर, खरगोन, धार, अलीराजपुर, झाबुआ और रतलाम में भारी वर्षा का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा भोपाल, इंदौर, सीहोर, नर्मदापुरम, जबलपुर और सागर समेत करीब 45 जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा का येलो अलर्ट है।

पूर्वी मध्य प्रदेश अब भी वर्षा में पीछे

एक जून से तीन जुलाई तक के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में औसत से 13 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। हालांकि पश्चिमी मध्य प्रदेश में सामान्य से 8 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है, लेकिन पूर्वी मध्य प्रदेश में अब भी सामान्य से 35 प्रतिशत कम वर्षा रिकार्ड की गई है।

यह भी पढ़ें- घर में घुसा तेंदुआ, बकरी के बच्चे पर किया हमला, परिवार ने कर दिया उसे कैद

कहां कितनी हुई वर्षा?

शहर का नाम दर्ज की गई वर्षा (mm)
नर्मदापुरम 20
रायसेन 20
रतलाम 19
धार 12
दमोह 10
जबलपुर 7
सिवनी 7
गुना 6
नरसिंहपुर 4
ग्वालियर 3
छिंदवाड़ा 3
शिवपुरी 2